फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unique wedding in jaunpur bride reached groom house with grand barat

यूपी में अनोखी शादी: गाजे- बाजे के साथ प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, परिजनों की रजामंदी से लिए फेरे

Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक प्रेमिका धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंची तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए। हालांकि शादी इसी शर्त पर तय हुई थी, कि दुल्हन ही दूल्हे के घर बरात लेकर जाएगी। ऐसे में अब ये शादी चर्चा में है। 

विज्ञापन
Unique wedding in jaunpur bride reached groom house with grand barat
स्टेज पर बैठे दूल्हा- दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं किसी को अगर दिल से चाहो तो उसे मिलाने के लिए सारी कायनात एक हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सामने आया है। तीन माह पहले प्रेमिका के परिजन जब उसकी शादी किसी अन्य जगह तय किए तो उसने रिश्ता ठुकरा दिया। ऐसे में लड़की के परिजन बेटी की जिद के आगे झुक गए और तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी उसके प्रेमी के साथ शादी तय कर दी। सोमवार को तय तिथि पर दुल्हन अपने प्रेमी के घर शादी के लिए बरात लेकर पहुंची। यह अनोखी शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। यह जिले में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी अजय गौतम का भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव निवासी रिश्तेदारी की युवती शिवकुमारी पुत्री फूलचंद से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। ऐसे में युवती के पिता तीन माह पहले किसी अन्य जगह शादी तय किए। जानकारी होने पर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Unique wedding in jaunpur bride reached groom house with grand barat
जयमाला कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद परिजनों को जब पता चला तो प्रेमी अजय के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे। इस दौरान परिजनों के मना करने के बाद भी प्रेमी शिवकुमारी से शादी के लिए राजी हो गया। तय हुआ कि दुल्हन दूल्हे के घर बरात लेकर जाएगी। 

Unique wedding in jaunpur bride reached groom house with grand barat
स्टेज पर दूल्हा- दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
तय तिथि के अनुसार पांच मई को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ डीजे रथ के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर ब्याह रचाने पहुंची। प्रेमी युगल के आगे परिजनों को भी झुकना पड़ा। ये अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दूल्हा अजय गौतम ने बताया कि वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे। ऐसे में जब शादी तय हुई तो उसकी शिवकुमारी ने परिजनों को सच बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed