फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Children seen in indigenous foreign clothes, G20 Bharatam Cultural Exchange Fest' begins

BHU में फैशन का जलवा: देशी विदेशी परिधानों में दिखे बच्चे, जी20 'भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट' का आगाज

Wed, 09 Aug 2023 10:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 10:10 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए जी20 भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट आयोजित हुआ। बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में हुए आयोजन में शामिल हुए बच्चों ने बताया कि का सपना है कि पीएम के सामने जी20 के मुख्य स्टेज पर पेश हो।

विज्ञापन
BHU: Children seen in indigenous foreign clothes, G20 Bharatam Cultural Exchange Fest' begins
जी20 'भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट' का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशी विदेशी परिधानों में सजे बच्चों ने रैंप पर कैटवॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। उम्र भले ही कम थी, लेकिन आत्मविश्वास बड़ों जैसा दिखा। विभिन्न देशों के परिधानों के बीच वसुधैव कुटुंबकम की भावना साकार हो उठी। मौका था बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में हुए फैशन शो का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए जी 20 भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट आयोजित हुआ। बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में हुए आयोजन में शामिल हुए बच्चों ने बताया कि का सपना है कि पीएम के सामने जी20 के मुख्य स्टेज पर पेश हो। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भारत, रूस और दक्षिण अफ्रीका का परिधान पहनने वाले बच्चों को मिला।

विज्ञापन

 

BHU: Children seen in indigenous foreign clothes, G20 Bharatam Cultural Exchange Fest' begins
जी20 'भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट' का आगाज - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक एसपी खंडेलवाल और प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह, उप प्राचार्य विनीता सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के क्यूरेटर कौशलेश कुमार ने बताया कि पांच राउंड के इस फैशन शो में 60 छात्र हिस्सा लिए। पहले राउंड में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, दूसरे राउंड में अर्जेटीना, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के परिधान पहने बच्चों ने हिस्सा लिया। तीसरे राउंड में यूरोपीय संघ, रुस, तुर्की, कोरिया गणराज्य, रूस और चौथे राउंड में जापान, इंडोनेशिया, इटली, चीन, भारत का ड्रेस पहने बच्चे शामिल हुए। पांचवें राउंड में सभी देश के मॉडल अपने विद्यार्थियों के साथ प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में दृश्य कला बीएचयू के प्रो. मनीष अरोड़ा, मीनाक्षी भाटला, आरती अरोड़ा रहे। विजेताओंं को उपहार दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व शांति में जी-20 योगदान स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता

जी-20 देशों के संस्कृति सम्मेलन से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 45,156 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें 1,127 प्रतिभागी प्रथम रहे। इससे पहले स्कूलों में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में 46,346 प्रतिभागी शामिल हुए और 1127 प्रतिभागियों को प्रथम स्थान मिला। अब विकास खंड और जोनल स्तर पर 10 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed