{"_id":"59b2ab734f1c1bf07f8b51de","slug":"bhu-campus-outrage-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में रैगिंग पर बवाल, पथराव, पेट्रोल बम चले, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में रैगिंग पर बवाल, पथराव, पेट्रोल बम चले, आगजनी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री व बिरला छात्रावास के लड़कों में जमकर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कला संकाय में शुक्रवार की दोपहर बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग के बाद हुई मारपीट ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। रैगिंग के आरोप में पीटे गए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने सड़क से गुजर रहे बिरला हॉस्टल के बीए थर्ड ईयर के छात्रों को घेर पीटना शुरू कर दिया।
इधर, बिरला हॉस्टल के छात्र भी बाहर निकल आए और दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। इस दौरान पेट्रोल बम फेंके जाने से अफरा तफरी मच गई। जलते हुए पेट्रोल बमों से आगजनी भी हुई।
कला संकाय में रैगिंग के मामले को लेकर दिन के 12 बजे बवाल शुरू हुआ। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रैगिंग कर रहे थे। छात्रों ने विरोध भी किया लेकिन रैगिंग करने वाले नहीं माने।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने रैगिंग करने वालों की पिटाई कर दी। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। हालांकि, इसके बाद मामला शांत हो गया था और वहां से लड़के हास्टल में आ गए थे।
फिर भी एहतियातन दोनों हॉस्टलों में फोर्स लगा दी गई। शाम चार बजे बिरला छात्रावास के के कुछ लड़के एलबीएस छात्रावास की की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि एलबीएस के लड़कों ने बिरला छात्रावास के लड़कों को घेर लिया और पीटने लगे।
इस मारपीट में भी चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सर सुंदर लाल अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी जब बिरला हॉस्टल में पहुंची तब वहां से भी छात्र बाहर निकल आए।
फिर एलबीएस छात्रावास और बिरला छात्रावास के लड़कों में दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद दोनों हॉस्टल के छात्र अपने -अपने छात्रावासों के बाहर आ गए।
बिरला छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि एलबीएस में अवैध रूप से कुछ छात्र रह रहे हैं। इस शिकायत के बाद रात आठ बजे चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने एलबीएस छात्रावास में इसकी जानकारी ली।
इसके बाद अवैध रूप से रह रहे लड़कों से हॉस्टल खाली कराने की तैयारी की जाने लगी। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण होने की वजह से वहां फोर्स बढ़ा दी गई है।

14 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा
एसपी सिटी, एडीएम सिटी और पांच सीओ रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू का माहौल बिगड़ने की सूचना के कुछ देर बाद ही शहर के सभी थानों को वायरलेस के जरिए बीएचयू पहुंचने का निर्देश दिया गया। कुछ ही देर में 14 थानों फोर्स पहुंच गई। पांच सीओ के साथ एसपी सिटी दिनेश भी मौके पर पहुंचे।
पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवी छात्रों को खदेड़ कर हास्टल में भेजा। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसपी सिटी दिनेश सिंह भी बीएचयू प्रशासन और दोनों गुटों के संपर्क में थे। रात दस बजे के बाद मामला शांत होने तक अधिकारी वहां से रवाना हुए।
हालांकि हंगामा खत्म होने तक एसएसपी आरके भारद्वाज नहीं पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना था कि रैगिंग की घटना को लेकर छात्रों में विवाद हुआ है। आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए बीएचयू प्रशासन को भी इसमें सख्त कदम उठाना चाहिए।
एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि बवाल खत्म होने के बाद एहतियात के तौर पर पांच थानों की फोर्स एवं एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक किसी पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।