फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Phd in BHU Call letter 10 February interviews held 17 February Admission process completed two months

Phd in BHU : 10 फरवरी को कॉल लेटर, इस तारीख से हो सकते हैं इंटरव्यू; दो महीने में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पीएचडी को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसकी तैयारियां भी कर रही हैं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरे दो महीने तक चलेगी। 

विज्ञापन
Phd in BHU Call letter 10 February interviews held 17 February Admission process completed two months
10 फरवरी को आएगा कॉल लेटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 17 से 20 फरवरी के बीच पीएचडी प्रवेश के लिए इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। पूरे मार्च तक इंटरव्यू चलेंगे। 10 फरवरी को इंटरव्यू का कॉल लेटर जारी हो जाएगा। 

विज्ञापन


पोर्टल पर कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक उसी दिन मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरे दो महीने तक चलेगी। परीक्षा नियंता कार्यालय में चली लंबी बैठक के बाद फैसला लिया गया है। बीएचयू के सभी 140 विभागों में एक साथ इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


एप्लीकेशन फॉर्म भरे सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर मिलेगा। कुल 9 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं तो ऐसे में इंटरव्यू की प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी हो सकेगी। किसी कोर्स में एक हजार आवेदन किसी में 10-20। ऐसे में किसी विभाग में 30 दिन में ही एक हजार आवेदकों का इंटरव्यू करना पड़े तो रोज 30 छात्रों को साक्षात्कार देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी से भेजी जाएगी चिट्ठी
10 फरवरी से बीएचयू के सभी विभागों द्वारा आवेदकों को चिट्ठी भेजी जाएगी। एक सप्ताह टिकट कराकर बीएचयू आने का समय दिया जाएगा। फिर 30-40 दिनों तक इंटरव्यू होगा। रिजल्ट बनने में 15 दिन लगेगा। इतना सब होने में अप्रैल महीना हो जाएगा। 15 अप्रैल के बाद ही रिजल्ट जारी होगा और 30 तक विभागों में रिपोर्टिंग टाइम तय की जाएगी।

बीएचयू ने बीच में बदला नियम
1540 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश होने हैं। पहले नियम था कि एक सीट पर 10 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी होगा। लेकिन पीएचडी बुलेटिन जारी होने के बाद बीएचयू ने नियम बदलकर हर एक आवेदक को इंटरव्यू के लिए योग्य माना। कई विभागों में सीट से 100 गुना ज्यादा आवेदन आ गए हैं, ऐसे में इंटरव्यू कराने में समय लगेगा।

बायोचार से खारे पानी में हो सकती है अच्छी खेती

बीएचयू में पर्यावरण पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन वैज्ञानिकों ने खारे वाली जगहों पर अच्छी खेती और फसल वृद्धि की तरकीब सुझाई। जायेद विश्वविद्यालय, यूएई के वैज्ञानिक डॉ. मुनव्वर अली खान ने कहा कि बायोचार और पौधों की उम्र तेजी से बढ़ाने वाले बैक्टीरिया का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ सनशाइन कोस्ट में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बदलती जलवायु स्थितियां लंबे समय तक सूखे की अवधि और बारिश का अनियमित पैटर्न को बढ़ा रहे हैं। माता वैष्णो देवी विवि के प्रो. विनीत वीर त्यागी ने कहा कि सोलर एनर्जी को रिजर्व कर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट और खारे पानी से नमक बनाने का काम न रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed