फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU bulletin released PhD admissions 1500 seats across 3 modes 10 to 15 candidates called per seat

69 पेज की बीएचयू बुलेटिन जारी: 1500 सीटों पर 3 मोड में पीएचडी दाखिला, एक सीट पर 10 से 15 अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे

Thu, 17 Sep 2026 05:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 AM IST
सार

बीएचयू में इस बार करीब 1500 सीटों पर तीन मोड में पीएचडी दाखिला होगा। विश्वविद्यालय ने 69 पेज की प्रवेश बुलेटिन जारी की है। जेआरएफ श्रेणी में साक्षात्कार के अंकों को 100 प्रतिशत और नेट अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। एक सीट के सापेक्ष 10 से 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
BHU bulletin released PhD admissions 1500 seats across 3 modes 10 to 15 candidates called per seat
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में करीब 1500 सीटों पर सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए 69 पेज की बुलेटिन जारी कर दी गई है। बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल www.bhuonline.in पर आवेदन अगले 24 से 48 घंटे के अंदर शुरू हो सकते हैं। वहीं, आवेदन के लिए 20 दिनों का समय दिया जा सकता है।

विज्ञापन


इस बार भी पीएचडी में तीन मोड से प्रवेश मिलेगा। इसमें जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और नेट के साथ ही सीधे प्रवेश की भी सुविधा है। जेआरएफ मोड के तहत यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएमआर, डीबीटी या किसी अन्य राष्ट्रीय एजेंसी से जेआरएफ प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एक शर्त ये है कि फेलोशिप की वैधता ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि तक समाप्त नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जेआरएफ मोड में साक्षात्कार के अंकों को 100 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। वहीं, नेट में 70 फीसदी परीक्षा का परसेंटाइल और 30 फीसदी साक्षात्कार को वेटेज मिलेगा। सीटों के सापेक्ष अधिकतम 10 से 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर में कम से कम 55 फीसदी अंक (मैनेजमेंट के लिए न्यूनतम 60%) अनिवार्य है। हर विभाग और संकाय की ओर से 30 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये
फुलटाइम पीएचडी छात्रों के लिए एक बार में रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये देने होंगे। इसके अलावा प्रति सेमेस्टर दो हजार रुपये फीस होगी जिसमें एकेडमिक और डेवलपमेंट फीस 1000-1000 रुपये तक है। एक्सटर्नल छात्रों को 10 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन और छह साल कोर्स के लिए सेमेस्टर फीस चार हजार और रजिस्ट्रेशन 5000 रुपये तय की गई है।

एक वर्ष से पुराना न हो नेट स्कोर
नेट मोड में यूजीसी या सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इसमें जेआरएफ योग्य, सहायक प्रोफेसरशिप योग्य और केवल पीएचडी के लिए योग्य श्रेणियां शामिल हैं। आवेदन की तिथि पर नेट स्कोर की वैधता एक साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए। कृषि विज्ञान संस्थान में आईसीएआर-एसआरएफ (पीएचडी) परीक्षा 2026 के स्कोर पर दाखिला होगा। गेट 2026 उत्तीर्ण उम्मीदवार भी इस मोड के तहत आवेदन कर सकते हैं।

बाहरी हैं तो 12 साल का अनुभव जरूरी
सीधा प्रवेश उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास यूजीसी या सीएसआईआर जेआरएफ के बराबर या उससे बड़ी कोई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पीएचडी स्कॉलरशिप है। सरकारी विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या प्रतिष्ठित निजी उद्योग में वरिष्ठ प्रबंधन पद पर कार्यरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इनके पास कम से कम 12 वर्ष का अनुभव और न्यूनतम 43 वर्ष की आयु होनी चाहिए।

कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित कराना जरूरी
विश्वविद्यालय में बाहरी वित्तपोषित अनुसंधान परियोजना में कार्यरत शोधकर्मी भी पीएचडी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए एक प्रतिष्ठित पत्रिका में कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित करना होगा। विश्वविद्यालय के स्थायी शिक्षक या संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक भी सीधे प्रवेश के पात्र हैं। पांच वर्ष से ज्यादा अनुभव वाले विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण स्थायी कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं। चिकित्सा विज्ञान में पीजी डिग्री (डीएम, एम.सीएच., एमडी, एमएस) धारक उम्मीदवार भी सीधे प्रवेश के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed