फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Book section will be shifted to the new building of Central Library of BHU, 750 students will be able to study together.

BHU:बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी के नए भवन में शिफ्ट होंगे बुक सेक्शन, 750 विद्यार्थी एक साथ कर सकेंगे पढाई

Mon, 15 Apr 2024 05:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
BHU: Book section will be shifted to the new building of Central Library of BHU, 750 students will be able to study together.
छह लाख (विवि की अन्य फैकल्टीज की लाइब्रेरीज को छोड़कर) पुस्तकों वाली बीएचयू की सयाजी राव गायकवाड़ सेंट्रल लाइब्रेरी पर बढ़ते विद्यार्थियों के बोझ को कम करने की तैयारी है। मौजूदा बिल्डिंग के कई बुक सेक्शन को नए भवन में शिफ्ट कर विद्यार्थियों की भीड़ बांटी जाएगी। करीब 750 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता वाला नया भवन बनकर तैयार हो गया है। आगामी सितंबर तक नए भवन में शिफ्टिंग का काम पूरा कर लेने का दावा लाइब्रेरी प्रबंधन कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1941 से बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी संचालित हो रही है। लाइब्रेरी प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक यहां रोज करीब 10 हजार लोग पहुंचते हैं। मई-जून में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के बाद कक्षाएं बंद हो जाती हैं तो लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं की भीड़ का दबाव और बढ़ जाता है। लाइब्रेरी में लगभग 750 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है, लेकिन प्रतिदिन 1500 से अधिक विद्यार्थी इसमें पढ़ने के लिए बैठते हैं। इस समस्या के मद्देनजर लाइब्रेरी प्रबंधन कुछ बुक सेक्शनों को दूसरे भवन में शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


यूजर फ्रेंडली भवन बनकर तैयार
बढ़ती भीड़ की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में इतनी ही क्षमता वाले नए लाइब्रेरी भवन का निर्माण कराया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन फ्लोर वाले इस भवन को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। भवन के प्रत्येक फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए भी वाशरूम-टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। स्तरीय फर्नीचर, कंप्यूटर आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी के लिए नया भवन बनकर तैयार है। सितंबर तक उसमें शिफ्ट किया जाएगा। पहले कुछ बुक सेक्शनों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। बुक स्टैक का एक्सटेंशन किया जाएगा।
- डॉ. डीके सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष, सेंट्रल लाइब्रेरी, बीएचयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed