फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: BHU team returned after conquering 5200 meter high summit camp

BHU: 5200 मीटर ऊंचा समिट कैंप फतह कर लौटा बीएचयू का दल

Tue, 09 Jul 2024 05:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
BHU: BHU team returned after conquering 5200 meter high summit camp
माउंट युनम (Mount Yunam) के 5200 मीटर ऊंचे समिट कैंप को फतह कर विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र, बीएचयू (BHU) का 14 सदस्यीय दल सोमवार को लौट आया। वापसी पर छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा और केंद्र प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने दल का स्वागत किया। केंद्र प्रशिक्षक बलराम यादव एवं शिवनारायण यादव के नेतृत्व में हिमाचल के मनाली से पर्वतारोहण शुरू हुआ। बलराम यादव ने बताया कि माउंट युनम की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 6150 मीटर (20300 फीट) है। प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के लिए यह बड़ा लक्ष्य है लेकिन, टीम ने हर चुनौती का सामना करते हुए समिट कैंप तक सफल क्लाइंबिंग की।
विज्ञापन

ट्रांस हिमालय के कोल्ड डेजर्ट के नाम से ख्यात समिट कैंप पर ऑक्सीजन स्तर काफी कम है। वहां दल के अधिसंख्य सदस्यों को एक्यूट माउंटेन सिकनेस का सामना करना पड़ा। 5200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने में दल को कई जल प्रपातों, बर्फीले रास्तों को पार करना पड़ा। निदेशक ने बताया कि टीम ने इस अभियान के लिए दो महीने की अथक तैयारी की थी। दल 24 जून को रवाना हुआ था। दल में जिग्नेश पटेल, डेनिस, प्रीतम सिंह, चित्रांशी सरन, हिमांशु रंजन, शिवांगी शरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed