फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU BFA course run in MMV PhD fees deposited in six months UG-PG admission rules improved

BHU : MMV में चलेगा बीएफए कोर्स, छह महीने में जमा होगी PhD की फीस; UG-PG के प्रवेश नियमों में होगा सुधार

Sat, 04 Jan 2025 12:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:50 PM IST
सार

Varanasi News : एकेडमिक काउंसिल बीएचयू के पाठ्यक्रमों को लेकर गहनता से विमर्श किया। इस दाैरान एक एजेंडा भी पास किया गया है। एजेंडे पर मुहर लगाने के बाद बैठक समापन के दौरान कुलपति प्राे. जैन ने भावुक होकर कहा कि आप लोगों के साथ ये अंतिम एकेडमिक बैठक है।

विज्ञापन
BHU BFA course run in MMV PhD fees deposited in six months UG-PG admission rules improved
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में एकेडमिक काउंसिल (एसी) की बैठक हुई। स्वतंत्रता भवन के सीनेट हॉल में पांच घंटे तक चली एसी की बैठक में तय हुआ कि 2025-26 से पीएचडी की फीस सेमेस्टर वाइज तीन ही मद में ली जाएगी। एकेडमिक, डेवलपमेंट और एग्जामिनेशन फीस के तौर पर राशि जमा की जाएगी। एमएमवी में बीएफए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इस कोर्स का सिलेबस दृश्य कला संकाय से लिया गया है। 

विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 123 पेज के कुल 6 से ज्यादा एजेंडों को पटल पर रखा गया। इस पर चर्चा के बाद अंतिम अनुमति दी गई। बैठक के दौरान कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने खुद ही घोषित कर दिया कि ये उनकी अंतिम एकेडमिक काउंसिल थी। इसमें आए सभी विभागाध्यक्षों और डीन-डायरेक्टर के साथ बैठक की। एजेंडे पर मुहर लगाने के बाद बैठक समापन के दौरान कुलपति प्राे. जैन ने भावुक होकर कहा कि आप लोगों के साथ ये अंतिम एकेडमिक बैठक है।
विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हिंदू अध्ययन से पीएचडी समेत बीएचयू के चार संबद्ध कॉलेजों और महिला महाविद्यालय में नए कोर्स, भविष्य के यूजी-पीजी प्रवेश में सुधार, नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा सुधार समिति, आईओई स्कीम, पीएचडी फीस, यूजी कोर्स ऑर्डिनेंस पर अंतिम मंजूरी दी गई। भविष्य के यूजी-पीजी प्रवेश में सुधार के तहत जिन-जिन कोर्स में पिछले साल से कम प्रवेश हुए हैं, उनकी सीटों की संख्या कम की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईओई की 25 स्कीमें जारी रहेंगी
31 मार्च 2025 को आईओई का फंड खत्म हो जाने के बाद भी बीएचयू 25 स्कीमें जारी रखेगा। वहीं, पांच स्कीमें बंद की जाएंगी। बंद की जाने वाली स्कीम में टॉप-500 इंस्टीट्यूट से चुने जाने वाले मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, प्रोफेसरों को 1 से 3 लाख की एक मुश्त राशि, प्रमोटिंग ट्रांस-डिसीप्लीनेरी रिसर्च स्कीम, इंसेटिव ग्रांट टू सीनियर फैकल्टी मेंबर, आरजीएससी में मैनुस्क्रिप्ट राइटिंग रिट्रीट शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में शुरू किए जा रहे कोर्स की फीस के बारे में भी जानकारी दी गई।

कम्युनिटी इंटरनेट, वाई-फाई के लिए कमेटी बनी
बीएचयू में कम्युनिटी इंटरनेट, हाईस्पीड डेटा, वाई-फाई, लैन और ईआरपी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। कैंपस में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की पहल की गई है। बीएचयू में इसके लिए एक एडवाइजरी कमेटी गठित की गई है। रेक्टर व विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी कंप्यूटर सेंटर को इंटरनेट को लेकर जरूरी सलाह देगी। समिति नियमित बैठक कर विकास का खाका खींचेगी। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। 

आईआईटी कानपुर के सलाहकार बने सदस्य

कंप्यूटर सेंटर के कोआॅर्डिनेटर प्रो. राकेश रमन को कन्वेनर बनाया गया है। इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के सलाहकार प्रो. टीवी प्रभाकर, कंप्यूटर सेंटर के डिप्टी कोआॅर्डिनेट प्रो. राजेश कुमार और कंप्यूटर सेंटर के प्रोग्रामर चंदन राय को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, डिप्टी रजिस्ट्रार को सचिव बनाया गया है। कमेटी में बाहर के एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed