फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Astrology OPD Now Specialized From horoscopes to rituals eight services under one roof in Varanasi

ज्योतिष ओपीडी: 100 रुपये में बीएचयू के विशेषज्ञ बताएंगे मुहूर्त, 250 में कर्मकांड का परामर्श; शेड्यूल जारी

Fri, 02 Oct 2026 09:15 AM IST
Pragati Chand हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 02 Oct 2026 09:15 AM IST
सार

बीएचयू की ज्योतिष ओपीडी अब स्पेशलाइज्ड हो गया। अब कुंडली से कर्मकांड तक एक छत के नीचे आठ सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए ज्योतिषियों का शेड्यूल जारी किया गया है। 

विज्ञापन
BHU Astrology OPD Now Specialized From horoscopes to rituals eight services under one roof in Varanasi
बीएचयू में ज्योतिष ओपीडी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीएचयू में पहली बार ज्योतिष ओपीडी को अस्पताल की तर्ज पर आठ विषयों में स्पेशलाइज्ड कर दिया गया है। जन्म कुंडली, मुहूर्त तिथि, विवाह-मेलापक, वास्तु के आधार पर जमीन का नक्शा बनाने, मिट्टी में सुधार, रत्नधारण और कर्मकांड कराने वाले लोगों को बांटकर ज्योतिषी परामर्श और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुहूर्त निकलवाने में 100 रुपये और प्रोफेसर ज्योतिषाचार्य को जिले से बाहर ले जाने पर 21 हजार और जिले में 11 हजार रुपये चुकाने होंगे। वाहन का खर्च अलग से देना होगा। इसमें 50 फीसदी दक्षिणा भी शामिल है। इससे पहले बीएचयू में सिर्फ कुंडली देखने और बनाने की ही सुविधा थी जिसकी फीस 100 रुपये ही होती थी। यह पिछले 16 साल यानी 2016 से चल रही थी।
विज्ञापन


बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग स्थित पंचांग यूनिट में इसका एक डेडिकेटेड एयरकंडीशंड कार्यालय भी बनाया गया है। यहां पर सप्ताह के छह दिन कक्षाएं पूरी होने के बाद शाम चार से पांच बजे तक ओपीडी चलाई जाती है। हर दिन करीब 10 लोग यहां आ रहे हैं। पिछले चार साल से ज्योतिष परामर्श केंद्र के समन्वयक प्रो. विनय पांडेय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये में सबसे सस्ती सुविधा शादी-गृह प्रवेश के मुहूर्त
नई व्यवस्था में बीएचयू के ज्योतिषाचार्य से 100 रुपये में सबसे सस्ती सुविधा शादियों, गृह प्रवेश या दूसरे अनुष्ठानों के मुहूर्त तय करवा सकेंगे। वास्तुशास्त्रीय परामर्श में मिट्टी संशोधन के लिए 500 रुपये और मानचित्र संशोधन के लिए 1000 रुपये चुकाने होंगे। रत्न धारण और कर्मकांड से जुड़े परामर्श के लिए 250-250 रुपये देने होंगे। इसके अलावा जन्म कुंडली, वर्ष कुंडली और प्रश्न कुंडली से भविष्य जानने के लिए भी 250 रुपये ही जमा करने होंगे। इस फीस में 50 फीसदी हिस्सा ज्योतिषाचार्य को दक्षिणा के तौर पर दिया जाएगा बाकी विभाग और अन्य खर्च में रखा जाएगा। यानी कि 100 रुपये में मुहूर्त तय करवाने जाते हैं तो प्रोफेसर के खाते में 50 रुपये क्रेडिट होंगे, यही उनकी दक्षिणा होगी।

उपाय, राय और पूरी रिपोर्ट भी मिलेगी
विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बताया कि स्पेशलाइज करने से लोगों के लिए अच्छा ये होगा कि जो जिस समस्या को लेकर आएगा, उसका ही समाधान दिया जाएगा। उपाय, राय और पूरी रिपोर्ट बनाकर दी जाती है। फॉलोअप के लिए दोबारा फीस देनी होगी, हालांकि महीने भर में ही दोबारा आने पर ऐसा नहीं होगा।

सात ज्योतिषाचार्यों का शेड्यूल जारी
ज्योतिष एवं कर्मकांड परामर्श केंद्र के समन्वयक की ओर से जारी नए शेड्यूल में सात प्रोफेसरों के नाम पर छह दिन की ओपीडी तय की गई है। इसमें रोज करीब 10 से 15 लोगों को ही देखा जा रहा है। सोमवार को प्रो. गिरिजाशंकर, मंगलवार को प्रो. विनय कुमार पांडेय व डॉ. रामेश्वर शर्मा, बुधवार को प्रो. रामजीवन मिश्र, बृहस्पतिवार को प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी व डॉ. रामेश्वर शर्मा, शुक्रवार को प्रो. सुभाष पांडेय और शनिवार को डॉ. सुशील कुमार गुप्ता परामर्श देंगे।

किस सेवा के लिए कितना खर्च

सुविधा तय कीमत
मुहूर्त निकलवाना 100 रुपये 
रत्न धारण परामर्श 250 रुपये
कर्मकांड परामर्श 250 रुपये 
जन्म, वर्ष कुंडली से भविष्य जानना 250 रुपये
मिट्टी संशोधन 500 रुपये
मानचित्र संशोधन 100 रुपये 
ज्योतिषाचार्य से जिले में सुविधा लेना 11000 रुपये
जिले से बाहर ले जाना 21000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed