फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Assistant Professor Dr. Satyapal received Shabda Shilpi Award

बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सत्यपाल को मिला शब्द शिल्पी सम्मान

Sat, 19 Jun 2021 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सत्यप्रकाश पाल बीएचयू से पीएचडी करने के बाद हिंदी विभाग में सेवा दे रहे हैं।

विज्ञापन
BHU Assistant Professor Dr. Satyapal received Shabda Shilpi Award
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सत्यप्रकाश पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सत्यप्रकाश पाल को 2020 के शब्द शिल्पी सम्मान से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से हर साल यह सम्मान उत्तर प्रदेश एवं भाषा के क्षेत्र में साहित्यिक-विनिमय, सौहार्द, समृद्धि और समन्वय को संपुष्ट करने के लिए रचनाधर्मी और भाषासेवी को दिया जाता है। आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के हंकारपुर गांव निवासी डॉक्टर सत्यप्रकाश ने  परास्नातक की शिक्षा और पीएचडी बीएचयू से ही की। इसके बाद वर्ष 2020 से बीएचयू के हिंदी विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके पहले अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में भी अध्यापन कार्य किया है। उनके सम्मान पर राजीव गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा, महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के साथ ही बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed