{"_id":"16a7a2b4a3a656b3ea47a0e3a602eeda","slug":"bhu-around-the-ban-on-sale-of-tobacco-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के आसपास तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के आसपास तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की मुहिम आखिरकार रंग लाई। तंबाकू के खिलाफ छात्रों का अभियान सफल हो गया। अब बीएचयू परिसर के आसपास की दूकानों पर तंबाकू से संबंधित उत्पाद नहीं बिकेंगे। जिला प्रशासन ने पुलिस महकमे को जल्द से जल्द लंका और बीएचयू परिसर के आसपास की दूकानों से तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। प्रशासन के इस आदेश पर पुलिस भी हरकत में आ गई है और ऐसे दूकानदारों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देना शुरू कर दिया है।
भारत सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी शैक्षणिक संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके बीएचयू के मुख्य द्वार लंका और समेत छित्तूपुर, सीर गेट, हैदराबाद गेट आदि के पास करीब 30-40 दूकानें ऐसी हैं जहां धड़ल्ले से तंबाकू उत्पाद बिक रहे हैं। इन दूकानों के खिलाफ करीब चार साल से बीएचयू लॉ के छात्र अभियान चला रहे थे। इसके लिए बाकायदा उन्होंने नशा उन्मूलन समिति बनाई। कई बार उन्होंने कुलपति व प्राक्टोरियल बोर्ड को इन दूकानों को बंद कराने के लिए पत्र लिखे। रैली, सभा के जरिए इसका विरोध किया। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में नशा संबंधी समस्या पर चिंता व्यक्त की थी।
इसके बाद छात्रों को अपने अभियान को आगे बढ़ाने का और प्रोत्साहन मिला। छात्रों ने नए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से भी इस संबंध में गुहार लगाई। इसके बाद चीफ प्राक्टर की ओर से जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा गया और कैंपस के 100 गज के दायरे में आने वाली तंबाकू की दूकानों को हटाने की मांग की गई। इस दौरान बीएचयू छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और 6000 छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर कर 25 मई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। छात्रों के इस सराहनीय प्रयास को देखते हुए प्रशासन ने 27 मई को दूकानों पर तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।