फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Archaeological Department found Kushan period brick and mud floor in excavation 

बभनियांव में मिली कुषाणकालीन ईंट और मिट्टी की फर्श, बीएचयू के पुरातत्व विभाग की टीम कर रही खोदाई

Thu, 25 Mar 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
BHU Archaeological Department found Kushan period brick and mud floor in excavation 
खुदाई में मिला सामान। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के बभनियांव में चल रही खोदाई में बीएचयू पुरातत्व विभाग की टीम को बुधवार को कुषाणकालीन ईंट और मिट्टी के फर्श की जानकारी मिली है। यह फर्श इतनी मोटी है कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका निर्माण ईंटों को कूटकर हुआ था। इसके अलावा सील और लोढ़ा का टुकड़ा, मिट्टी का मनका, प्रतिमा के खंडित पैर और अन्य पुरावशेष मिले हैं। अब इसका मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


बीएचयू प्राचीन इतिहास, पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में बभनियांव के साथ ही चंदौली के माटी गांव में भी खोदाई चल रही है। पिछले साल भी यहां खोदाई में कई अहम पुरावशेष मिले थे। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को जो प्रदक्षिणा पथ मिले थे, उसके आगे की खोदाई कराई गई तो नीचे बहुत मोटी फर्श मिली है। यह कुषाणकालीन है, जो करीब दो हजार साल की है।

विज्ञापन

यहां खोदाई में गुप्तकालीन दीवाल, और मोटी फर्श के साथ ही पर्की ईंट की जानकारी भी मिली है। बताया कि लोढ़ा, सील का टुकड़ा, मिट्टी का मनका आदि मिलने के साथ ही एक नारी की प्रतिमा की खंडित पैर मिला है। जिस तरह खुदाई में पुरावशेष मिल रहे हैं, उससे यह पता लगाया जा सकता है कि यहां आवासीय बस्ती भी रही होगी। इस दौरान डॉ. रविशंकर, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सचिन तिवारी के साथ ही शिवकुमार, वरुण कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed