फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Application started for one year course in statistical methodology, 12th pass is the qualification.

बीएचयू : सांख्यिकी पद्धति में एक साल के कोर्स में आवेदन शुरू, 12वीं पास है योग्यता

Sat, 16 Nov 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
BHU: Application started for one year course in statistical methodology, 12th pass is the qualification.
आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एंट्रेंस से होगा एडमिशन
विज्ञापन

नंबर गेम :
67 सीटों पर होंगे दाखिले

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में सांख्यिकी पद्धति पर एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन शुरू हो गया है। वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म जारी हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। बीएचयू के सांख्यिकी विभाग में फॉर्म जमा होंगे। एडमिशन एंट्रेंस के माध्यम से होगा। इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कक्षाएं शाम में चलेंगी। आवेदन करने के लिए 12वीं पास या इसके बराबर की योग्यता चाहिए। हालांकि, अभी तक सिर्फ जेआरएफ और एसआरएफ ही एडमिशन के लिए योग्य होते थे। इस कोर्स में बीएचयू के यूजी और पीजी के छात्रों के साथ ही संबद्ध कॉलेजों के सदस्य और विशेष अनुमति के साथ बाहरी और विदेशी छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। बीएचयू की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 67 सीटों पर प्रवेश होगा। सामान्य वर्ग की 38, ओबीसी की 21, एससी की 12 और एसटी की 6 सीटें हैं। इसमें बीएचयू के छात्र, कर्मचारी, शिक्षक सहित संबद्ध कॉलेजों और बाहरी नौकरीपेशा भी प्रवेश ले सकते हैं।
कठिन और बड़े डेटा को बना सकते हैं आसान
इस कोर्स को करने के बाद कठिन और बड़े-बड़े डेटा को टेबल, ग्राफ, हिस्टोग्राम और रेखाचित्रों के माध्यम से आसान बना सकते हैं। रैंडम सैंपलिंग और आंकड़ों को जुटाने का भी तरीका आसान हो जाएगा। सिलेबस को दो सेक्शन में बांटा गया है। इसमें 100 अंकों का एक थ्योरी पेपर और दूसरे में 100 नंबर का ही प्रैक्टिकल पेपर होगा।
विज्ञापन

270 अंक के पेपर में पूछे जाएंगे 90 सवाल
एंट्रेंस टेस्ट एक घंटे का होगा। 270 अंक के 90 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, हाईस्कूल स्तर के गणित के 30-30 सवाल होंगे। हर सवाल के सही उत्तर देने पर तीन नंबर मिलेंगे, वहीं गलत पर एक नंबर काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed