फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU and IIT students fight for DJ night in campus

DJ नाइट को लेकर बवाल, आमने- सामने आए आईआईटी और बीएचयू के छात्र

Sat, 11 Nov 2017 01:03 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 11 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
BHU and IIT students fight for DJ night in campus
जनवरी में आयोजित होना है काशी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू का जनवरी में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम 'काशी यात्रा' इस बार विवादों में गया है। 'काशी यात्रा' के तहत होने वाले डीजे नाइट को लेकर शुक्रवार को बीएचयू परिसर में खूब बवाल हुआ। दरअसल, शुक्रवार दोपहर बाद राजपुताना ग्राउंड में डीजे नाइट का प्री इवेंट था।
विज्ञापन


इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए बिरला छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई और उसे स्थगित कराने आयोजन स्थल पहुंच गए। शाम करीब तीन बजे लिंबडी छात्रावास के सामने आयोजन स्थल गेट पर बिरला और आईआईटी छात्रों के बीच आयोजन को लेकर जमकर कहासुनी हुई। अभी यह बस चल ही रहा था कि मारपीट होने लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


आईआईटी में 19 से 21 जनवरी तक सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम काशी यात्रा का आयोजन होना है। इससे पहले रिहर्सल के लिए राजपुताना ग्राउंड पर शुक्रवार को प्री इंवेट होना था, इसके लिए वहां सभी तैयारियां पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बिरला छात्रावास से समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में छात्र राजपुताना ग्राउंड पहुंचे और इस आयोजन पर आपत्ति जताने लगे। आरोप लगाया कि डीजे नाइटस आयोजन में बड़ी संख्या में बहारी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।

छात्रों ने बीएचयू प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन को रोकने के बजाय प्रशासन उसे बढ़ावा दे रहा है। इस तरह के आयोजन महामना के सिद्धांतों के विपरीत है और इस पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए। इसके लिए सुबह से ही छात्रों को मैसेज भेजकर आयोजन स्थल के बाहर जुटने की अपील भी की गई। शाम करीब तीन बजे यहां पहुंचे छात्रों ने कार्यक्रम का विरोध शुरू किया।

इसको लेकर आईआईटी छात्रों से उनकी नोंकझोंक भी हुई। आईआईटी प्राक्टोरियल बोर्ड के दो अधिकारियों की मौजूदगी में एक सदस्य कैमरे में पूरी घटना को रिकार्ड कर लिया था। इसको देख बीएचयू छात्रों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बीच मारपीट हुई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्ती से निपटने की बात कही। उधर घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस भी वहां पहुंच गई। 

बिरला चौराहे पर धरने पर बैठे छात्र

BHU and IIT students fight for DJ night in campus
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

डीजे नाइटस आयोजन के विरोध में आशुतोष सिंह के नेतृत्व में छात्र बिरला चौराहे पर धरने पर बैैठ गए। यहां पहुंची चीफ प्राक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आयोजन रद कराने पर अड़े हैं। कहा कि दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा में मूर्ति और साउंड सिस्टम का विरोध करने वाला विश्वविद्यालय प्रशासन इस आयोजन को रोक नहीं पा रहा है। छात्रों ने चीफ प्राक्टर के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की।

आईआईटी डायरेक्टर ऑफिस पर हंगामा
बीएचयू छात्रों की ओर से घटना के विरोध में मारपीट आदि के विरोध में आईआईटी छात्रों ने डायरेक्टर ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। शाम करीब 4 बजे से लेकर तीन घंटे से अधिक समय तक छात्र यहां जमा रहे।

वह बीएचयू छात्रों की इस कार्रवाई से नाराज थे और निदेशक से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब भी इस तरह का कोई आयोजन कराया जाता है तो हर बार छात्र कोई न कोई अड़ंगा लगाते हैं।

उन्होंने निदेशक से आयोजन कराए जाने की मांग की। कुछ देर बाद यहां चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह पहुंची और मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग और आयोजन कराने पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed