फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU : After 12 Days Student Return In Hostel

12 दिन बाद हॉस्टल वापस लौटे बीएचयू के छात्र

Thu, 04 Dec 2014 02:01 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूराो
वाराण्ासी, ब्यूराो Updated Thu, 04 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
BHU : After 12 Days Student Return In Hostel
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले दिनों छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर उपजे विवाद एवं हिंसा के बाद बंद कराए गए पांच हास्टलों में से लाल बहाुदर शास्त्री और राजा राम मोहन राय छात्रावास को बुधवार को खोल दिया गया।
विज्ञापन


12 दिन बाद दोनों हास्टलों के छात्र वापस लौटे। छात्रों से ये अंडरटेकिंग ले लिया गया है कि वे हॉस्टल में किसी बाहरी छात्र के मिलने पर उनका आवंटन स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, छात्र अधिष्ठाता प्रो एमके सिंह के अलावा मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावासों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया। लाल बहादुर छात्रावास में 110 और राजा राम मोहन राय हास्टल में 170 छात्रों को कमरा आवंटित किया गया।


पांच दिसंबर को बिड़ला ‘सी’ और छह दिसंबर को बिड़ला ‘ए’और बिड़ला ‘बी’ हास्टल खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि 20 नवंबर को परिसर में लाठीचार्ज और हिंसक आगजनी के

बाद 21 नवंबर को छात्रों से हास्टल खाली कराकर वहां पीएसी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed