फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admition Form In Next Week

बीएचयू में अगले हफ्ते शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Thu, 05 Mar 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
BHU Admition Form In Next Week
वाराणसी। बीएचयू में सत्र 2015-16 के दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी। होली के अवकाश के बाद यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक होगी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया से संबंधित तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बीएचयू में पिछले साल दाखिले के लिए 25 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू

हो दी गई थी लेकिन इस बार इसमें विलंब हो रहा है। इसकी मुख्य वजह पिछले दिनों विश्वविद्यालय में नैक टीम के दौरे को बताया जा रहा है। 23 से 26 फरवरी तक नैक टीम मूल्यांकन के लिए बीएचयू में थी। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन नैक टीम के दौरे के मद्देनजर तैयारियों जुटा रहा। ऐसी
विज्ञापन


स्थिति में आवेदन प्रक्रिया की तिथियों पर निर्णय के लिए यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक ही नहीं हो पाई। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. एमआर पाठक का कहना है कि यूनिवर्सिटी कोआर्डिनेशन बोर्ड की मीटिंग गुरुवार को हो सकती है। नहीं तो होली की छुट्टियों के बाद बैठक होगी, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद तिथियों की घोषणा कर मार्च के दूसरे सप्ताह तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed