{"_id":"66e6b297bf9e982ce404797c","slug":"bhu-admission-2024-opportunity-till-tonight-to-deposit-fees-in-spot-round-at-bhu-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission 2024: बीएचयू में स्पॉट राउंड में फीस जमा करने के लिए आज रात तक मौका, 14 तक दिया था समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Admission 2024: बीएचयू में स्पॉट राउंड में फीस जमा करने के लिए आज रात तक मौका, 14 तक दिया था समय
Sun, 15 Sep 2024 03:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:40 PM IST
सार
बीएचयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड में फीस भुगतान के लिए आज रात तक मौका मिला है। मध्य रात्रि तक अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड में फीस भुगतान के लिए छात्र-छात्राओं को एक दिन का और मौका मिला है। अब वे रविवार मध्य रात्रि तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। इससे पूर्व स्पॉट राउंड में सीट आवंटन और फीस जमा करने के लिए 12 से 14 सितंबर की समयसीमा थी, जिसमें फीस जमा करने की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर रात कर दी गई है। 17 सितंबर के बाद बीएचयू खाली सीटों के लिए स्पॉट के दूसरे चरण की शुरुआत कर सकता है।
विज्ञापन
बीएचयू मुख्य कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों की 7712 स्नातक सीटों पर प्रवेश के लिए इस बार 97 हजार के आसपास रजिस्ट्रेशन हुए थे। 17 अगस्त से शुरू हुई सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान चार राउंड के बाद 13 और 14 सितंबर को 6600 के करीब छात्र-छात्राओं ने फिजिकल रिपोर्टिंग की।
विज्ञापन
12 से 14 सितंबर तक स्पॉट राउंड के लिए सीट आवंटन और फीस भुगतान भी चलता रहा। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने शनिवार को समाप्त हो रही फीस भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 को मध्य रात्रि तक कर दिया।
विज्ञापन
स्नातक की 1500 सीटों के लिए स्पॉट राउंड चलाया जाना है।
दूसरी ओर बीएचयू ने फिजिकल रिपोर्टिंग और स्पॉट राउंड में सीट आवंटन पर फोकस कर लिया है। माना जा रहा है कि दूसरे स्पॉट राउंड का संचालन पहले चरण के स्पॉट के फीस भुगतान पर निर्भर करेगा। प्रवेश समिति के अधिकारियों को उम्मीद है कि यूजी की सीटें पहले स्पॉट में ही भर जाएंगी। मगर, किसी परिस्थिति में कुछ सीटें खाली रह गईं और स्पॉट राउंड चलाने की जरूरत पड़ी तो उस पर 17 सितंबर के बाद विचार किया जाएगा।
अधिकारी बोले
यूजी के अभ्यर्थी फीस भुगतान के बाद सीधे दाखिला ले रहे हैं। जिस तरह से एडमिशन हो रहा है, अनुमान है कि पहले स्पॉट राउंड के बाद सभी सीटें भर जाएंगी। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो 17 सितंबर के बाद स्पॉट का दूसरा चरण शुरू किया जा सकता है। - प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन केंद्रीय प्रवेश समिति बीएचयू
अधिकारी बोले
यूजी के अभ्यर्थी फीस भुगतान के बाद सीधे दाखिला ले रहे हैं। जिस तरह से एडमिशन हो रहा है, अनुमान है कि पहले स्पॉट राउंड के बाद सभी सीटें भर जाएंगी। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो 17 सितंबर के बाद स्पॉट का दूसरा चरण शुरू किया जा सकता है। - प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन केंद्रीय प्रवेश समिति बीएचयू