फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 2024: 70 percent seats of BHU-PG filled in the second round, 30 percent waiting for admission

BHU Admission 2024: दूसरे राउंड में PG की 70 फीसदी सीटें भरीं, दाखिले का इंतजार; डीयू में मौके की आस

Wed, 03 Jul 2024 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 01:09 AM IST
सार

BHU Admission 2024: केंद्रीय प्रवेश समिति के मुताबिक दूसरे चरण के बाद 5900 से अधिक सीटों पर दाखिले हो गए हैं। हालांकि अब भी लगभग 2500 सीटों पर प्रवेश होना बाकी है। इसमें प्रमुख रूप से बीएचयू से संबद्ध कॉलेजों की सीटें हैं।

विज्ञापन
BHU Admission 2024: 70 percent seats of BHU-PG filled in the second round, 30 percent waiting for admission
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों (PG Courses) में प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के बाद 70 फीसदी सीटें भर गईं हैं। लगभग 2500 सीटें अब भी खाली हैं। उन पर दाखिले के लिए अब तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। पांच जुलाई से तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल लगभग 8500 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 जून से चल रही है। पहले चरण में 17 जून तक कैंपस और चारों महाविद्यालयों की 4100 से अधिक सीटों पर दाखिला हुआ था। इसके बाद 24 जून से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


इसमें शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। मंगलवार को दूसरे चरण के दाखिले की तस्वीर साफ हुई। दूसरे चरण में लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा कर प्रवेश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 70 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। खाली 30 फीसदी सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरे चरण का प्रवेश शेड्यूल जारी करने की योजना बनाई जा रही है।

इसके लिए समर्थ के दिशा निर्देशन का इंतजार है। पांच जुलाई से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि बीएचयू पीजी में दाखिले की प्रक्रिया जरूरत के मुताबिक पांच चरणों तक चलाई जा सकती है।

डीयू में मौके की आस में स्टूडेंट
समर्थ पोर्टल पर पीजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में काशी हिंदू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश रीजन में सबसे आगे रहा है। मगर, अब दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। डीयू में प्रवेश के इच्छुक कई अभ्यर्थियों ने बीएचयू में भी आवेदन किया है। इससे उन्हें डीयू में प्रवेश का इंतजार है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने के बाद ऐसे कुछ अभ्यर्थियों ने बीएचयू की सीट खाली भी की है। इससे सीट आवंटन के बाद भी सीटें खाली हो जा रही हैं। हालांकि सीएसी चेयरमैन ने इससे इन्कार किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत दौर में ऐसा प्रतीत हुआ था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।


हमारे कॉलेजों से ही अभ्यर्थी मुख्य कैंपस की ओर रुख कर रहे हैं। इसलिए कॉलेजों की कुछ सीटें खाली हुई हैं। सीटें खाली न जाएं, इसलिए अगले चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed