{"_id":"632c83afdbab750bed369c54","slug":"bhu-admission-2022-proposed-list-of-counseling-released-read-latest-updates-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission 2022: बीएचयू में काउंसिलिंग की प्रस्तावित सूची जारी, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Admission 2022: बीएचयू में काउंसिलिंग की प्रस्तावित सूची जारी, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Thu, 22 Sep 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:18 PM IST
सार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश पोर्टल पर तीन दिन में 16 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग को लेकर सूची तैयार करा ली गई है। इसमें 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पंजीकरण के बाद 20 अक्तूबर तक अलग-अलग शेडयूल जारी किया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने में फाइनल सूची भी तैयार करा ली जाएगी।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से अभ्यर्थियों को मिलने वाले अंकों की सूची भी विश्वविद्यालय को भेजी जा चुकी है। इसके बाद से ही काउंसिलिंग की तैयारी भी तेज हो गई है। प्रवेश को लेकर गठित समन्वय समिति की बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर तक काउंसिलिंग पोर्टल पर पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इस बीच यूजी एडमिशन का शेडयूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय का कहना है कि अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को तैयारी करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है प्रस्तावित सूची
- पोर्टल पर पंजीकरण 20 सितंबर से 03 अक्तूबर
- प्रीफरेंस इंट्री स्टूडेंट पोर्टल 26 सितंबर
- पहले चरण में सीट अलांटमेट 07-8 अक्तूबर
- दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी 10 अक्तूबर
- तीसरे राउंड का रिजल्ट जारी 12 अक्तूबर
- चौथी राउंड का रिजल्ट 14 अक्तूबर
- पांचवें राउंड का रिजल्ट 15 अक्तूबर
- मॉपअप/स्पॉट राउंड 20 अक्तूबर