फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU administration is on alert mode for ragging in campus

रैगिंग को लेकर सतर्क हुआ बीएचयू प्रशासन, विभागों में लगवाए विशेष पोस्टर

Fri, 07 Sep 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Sep 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
BHU administration is on alert mode for ragging in campus
विभागों में यूजीसी की ओर से भेजे गए पोस्टर चस्पा कराए गए - फोटो : amar ujala
बीएचयू कैंपस में रैगिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीएचयू प्रशासन सतर्क हो गया है। विभागों में यूजीसी की ओर से भेजे गए पोस्टर चस्पा कराए गए हैं, वहीं मेन गेट के पास होर्डिंग्स लगाई गई है। इसमें रैगिंग करने पर मिलने वाली सजा का चित्र और स्लोगन भी अंकित है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में रैगिंग की शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे संस्था की छवि भी धूमिल होती है। रैगिंग की घटनाओं को रोकने के लिए  यूजीसी ने जून में विश्वविद्यालयों-कॉलजों में पोस्टर लगवाने का निर्देश दिया था। यूजीसी ने ही शिक्षण संस्थाओं को पोस्टर दिया था।
विज्ञापन


इसमें पहले पोस्टर में रैगिंग से होने वाली कार्रवाई, दूसरे में दंड मिलने और तीसरे में भविष्य खराब होने का दृश्य है। चौथे पोस्टर में रैगिंग रोकने के बाद कैंपस में शांति का माहौल दिखाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागों में पोस्टर लगवाने के साथ ही आईएमएस गेट के पास होर्डिग्सि़ लगवाई है। इसमें रैगिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी के साथ ही इसे गलत बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में रुईया हॉस्टल के छात्र को अगवा कर की पिटाई

BHU administration is on alert mode for ragging in campus

बीएचयू के रुईया छात्रावास में रहने वाले बीए तृतीय वर्ष के छात्र की गुरुवार शाम एलबीएस छात्रावास के पास कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उसे ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। उधर एहतियातन बिरला चौराहा और एलबीएस हॉस्टल के पास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 

मारपीट का यह मामला जनमाष्टमी के दिन देर रात दो छात्र गुटों में मारपीट से जुड़ा है। उस दिन मारपीट में घायल छात्र शशांक शेखर की तहरीर पर  छह नामजद, 20 अज्ञात पर मारपीट, बलवा आदि का मुकदमा दर्ज भी हो चुका है। बुधवार को भी कुछ युवक संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मारपीट करने पहुंचे थे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।

इस बीच गुरुवार की शाम एक बार फिर मारपीट हो गई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि  घटना में घायल रुईया हॉस्टल के छात्र वैभव उपाध्याय को कुछ लोग एलबीएस हॉस्टल के पास ले गए जहां उसकी पिटाई कर बाद में छोड़ दिया। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज कराया जा रहा है, पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि आखिर वो कौन लोग थे, जो उसे ले गए।

सुरक्षा के लिहाज से बिरला हॉस्टल के सामने, एलबीएस हॉस्टल के सामने पुलिस-पीएसी जवानों के साथ ही प्राक्टोरियल बोर्ड सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। उधर लंका इंस्पेक्टर ने छात्र की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देजनर हॉस्टल के पास फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed