फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU administration expressed happiness the honor of former student SSP Bareilly revealed the serial killing

UP News: पुरातन छात्र SSP बरेली के सम्मान पर BHU प्रशासन ने जताई खुशी, सीरियल किलिंग का किया था पर्दाफाश

Fri, 16 Aug 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू परिवार विशेष रूप से विज्ञान संकाय और भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों के अलावा ब्रोचा छात्रावास के प्रशासनिक संरक्षक, संरक्षक व छात्रों ने आईपीएस अनुराग आर्य की उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

विज्ञापन
BHU administration expressed happiness the honor of former student SSP Bareilly revealed the serial killing
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं की सीरियल किलिंग की घटना का खुलासा करने पर बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। आईपीएस अनुराग आर्य की इस उपलब्धि पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुशी जताते हुए शुभकामना दी है।

विज्ञापन


बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आईपीएस अनुराग आर्य ने विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 में भौतिकी में बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की थी। 

विज्ञापन


बागपत जनपद के रहने वाले 2013 बैच के आईपीएस अनुराग आर्य बीएचयू के विज्ञान संकाय में जून 2006 से मई 2009 तक प्रतिभावान छात्र रहे। वह बीएचयू में पढ़ाई के दौरान ब्रोचा हॉस्टल के कमरा नंबर 199 में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

...जब चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक
अमेठी, बलरामपुर, मऊ, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अनुराग आर्य फिलहाल बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह अब तक उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के सिल्वर डिस्क, गोल्ड डिस्क और प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

बीएचयू में पढ़ाई के दौरान वे विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने 2006-2007 और 2007-2008 के दौरान अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उनकी टीम ने पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

इसके अलावा वह उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एक कुशल पर्वतारोही और औली से एक प्रमाणित स्कीयर हैं। उन्होंने हैदराबाद मैराथन और दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लिया और उन्हें पूरा किया। डॉ. सिंह ने कहा कि बीएचयू को गर्व है कि उसने ऐसे व्यक्तित्व का पोषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed