फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU ABVP activists burning effigy in protest against JNU incident in varanasi

जेएनयू की घटना के बाद बीएचयू का माहौल गरमाया, काशी विद्यापीठ में भी विरोध में उतरे छात्र और सपा नेता

Mon, 06 Jan 2020 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
BHU ABVP activists burning effigy in protest against JNU incident in varanasi
सिंह द्वार पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(जेएनयू) में रविवार देर शाम को छात्रों के साथ मारपीट के बाद पूरे देश मामला गरमा गया है। देशभर की कई यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध छात्र उतर आए हैं। वहीं इसके विरोध में बीएचयू और काशी विद्यापीठ में भी छात्र उतर आए हैं।

विज्ञापन


वहीं बीएचयू में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) कार्यकर्ताओं द्वारा जेएनयू की घटना के विरोध में पुतला फूंकने की सूचना के बाद मेन गेट मौके पर पुलिस बल और पीएसी पहुंच गई। कार्यकर्ता, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं सहित अन्य छात्रों के साथ हुई मारपीट का विरोध कर रहे हैं। पहले ये छात्र बीएचयू सिंह द्वार पर पुतला फूंकने वाले थे, लेकिन मौके पर भारी पुलिस के बाद अब महिला महाविद्यालय के सामने पुतला फूकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी जेएनयू में छात्रों के साथ हुई घटना के विरोध में छात्र और सपा नेता भी पहुंचे। इस दौरान सपा नेता शालिनी यादव भी पहुंचीं।

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार देर शाम कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी को सिर में गंभीर चोट आई है।

उनके आलावा दर्जनों अन्य छात्रों को भी गंभीर चोट लगी है। हमले में कई प्रोफेसरों को भी गंभीर चोट आई है। छात्रों पर यह हमला उस वक्त किया गया जब वामपंथी छात्र साबरमती ढाबे के पास एकत्रित होकर फीसवृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। हिंसा के लिए वामपंथी और दक्षिणपंथी छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed