फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: 87 percent UG students reported to faculty in two days

बीएचयू : दो दिन में यूजी के 87 फीसदी छात्र-छात्राओं ने संकाय में की रिपोर्ट

Sun, 15 Sep 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
BHU: 87 percent UG students reported to faculty in two days
दो दिन में 5700 छात्र-छात्राओं ने दस्तावेज की कराई जांच, शेष एक-दो दिन में कर सकते हैं रिपोर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने शनिवार को दूसरे दिन भी विभिन्न संकायों में रिपोर्ट किया। दो दिन में 87 फीसदी छात्र-छात्राओं की रिपोर्टिंग विश्वविद्यालय कैंपस में हो गई है। शेष भी एक-दो दिन में रिपोर्ट कर दस्तावेज का सत्यापन करा सकते हैं।
बीएचयू और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 और 14 सितंबर को छात्र-छात्राओं को फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया था। शनिवार को दूसरे दिन 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं के दस्तावेज की जांच कर उन्हें छात्र पासबुक जारी किया गया। केंद्रीय प्रवेश समिति के अधिकारियों के मुताबिक, दो दिन में कॉल किए गए छात्र-छात्राओं में से 87 फीसदी ने रिपोर्ट कर दी है। दो दिनों में आर्ट फैकल्टी में 1583, सोशल साइंस में 1527, साइंस में 1236, कॉमर्स में 800 समेत कुल 5700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दस्तावेज की जांच कराई। आर्ट्स फैकल्टी में कुल 1729 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था, जिनमें 1483 ने रिपोर्ट की। 246 नहीं पहुंचे। रिपोर्ट करने वाले छात्र-छात्राओं में से आर्ट्स फैकल्टी में 626, महिला महाविद्यालय के 253, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के 136, आर्य महिला पीजी कॉलेज के 125, वसंता कॉलेज के 192 और डीएवी पीजी कॉलेज के 151 छात्र-छात्राओं ने फिजिकल रिपोर्टिंग की। दूसरे दिन बीएससी मैथ में 100, बायो में 80, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में 200, बीए आर्ट्स में 500 और बीएससी एजी में 50 छात्र-छात्राओं के दस्तावेज की जांच की गई।
विज्ञापन

87 फीसदी छात्र-छात्राओं ने रिपोर्ट कर दी है। जो अभ्यर्थी इन दो दिनों में रिपोर्ट के लिए नहीं पहुंच पाए हैं, वे एक-दो दिन में संबंधित संकाय में पहुंचकर रिपोर्ट कर सकते हैं। यूजी की खाली सीटें स्पॉट राउंड में भरने की उम्मीद है। - प्रो. राजेश कुमार, केंद्रीय प्रवेश समिति बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article