फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 101st convocation students get gold medal degrees Malviya birth aniversery celebration

बीएचयू के 101वें दीक्षांत समारोह में 508 मेधावियों कों बांटे गए मेडल, 11529 को मिलेगी डिग्री

Mon, 23 Dec 2019 10:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
BHU 101st convocation students get gold medal degrees Malviya birth aniversery celebration
गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू में सोमवार को सुबह 101वें दीक्षांत समारोह में 508 मेधावियों को मेडल दिए गए, जबकि स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, एमफिल समेत 11529 उपाधियां भी समारोह में दी जाएंगी। स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे से शुरू हुए समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक वित्त और नीति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय केलकर पहुंचे। अध्यक्षता बीएचयू के कुलाधिपति न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर स्वागत भाषण देंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में रविवार को अवकाश के दिन भी समारोह की तैयारियां चलती रहीं। अलग-अलग समितियों के सदस्य देर शाम तक तैयारियों में लगे रहे, वहीं कार्यालयों से छात्र-छात्राओं को उत्तरीय और साफा का वितरण किया गया। स्वतंत्रता भवन में इस बार शिक्षा संकाय के प्रो. सुनील कुमार सिंह और सामाजिक विज्ञान संकाय के डॉ. विमल कुमार लहरी को डी. लिट की उपाधियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्नातक में 6272, स्नातकोत्तर में 4511, पीएचडी 732, एमफिल 12 विद्यार्थी उपाधि पाएंगे, वहीं मुख्य समारोह में 29 स्वर्ण पदक समेत संकाय स्तर पर कुल मिलाकर 508 पदक दिए जाएंगे। इस बार संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के शिवार्चित मिश्रा और अमन त्रिवेदी को चांसलर पदक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कला संकाय के तीन हजार छात्रों को कल मिलेगी उपाधि
बीएचयू दीक्षांत समारोह के सोमवार को मुख्य समारोह के अगले दिन मंगलवार को कला संकाय की ओर से तीन हजार विद्यार्थियों में उपाधियां बांटी जाएंगी। स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में 200 विद्यार्थियों को पीएचडी, 1238 छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर, 1765 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधि के साथ ही संकाय के 63 मेधावी छात्र छात्राओं को लगभग 120 मेडल एवं पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। 9 से 12 बजे तक पीएचडी, स्नातकोत्तर जबकि दोपहर 12 बजे के बाद स्नातकों में उपाधियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed