फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 100th convocation ceremony will celebrate on november 22

22 नवंबर को मनाया जाएगा बीएचयू का 100वां दीक्षांत समारोह, ये होंगे मुख्य अतिथि 

Sun, 21 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 21 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
BHU 100th convocation ceremony will celebrate on november 22
बीएचयू
बीएचयू का 100वां दीक्षांत समारोह इस बार 22 नवंबर को मनाया जाएगा। कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद संकायों, विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वतंत्रता भवन में सुबह 9 बजे से होने वाले आयोजन में स्थापना से लेकर अब तक 100 साल के सफर की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


100वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जाने माने वैज्ञानिक पद्मविभूषण प्रो. आर ए माशेलकर होंगे। पहले समारोह की तिथि 20 नवंबर घोषित की गई थी लेकिन अभी इसमें बदलाव करते हुए दो दिन बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इस बार दो साल का दीक्षांत समारोह मनाया जाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्र 2016-17 का दीक्षांत समारोह स्थायी कुलपति के न होने की वजह से नहीं मनाया जा सका था। इस बार 2016-17 और 2017-18 का एक साथ आयोजन होगा। इसमें यूजी, पीजी, पीएचडी, एमफिल आदि में 24 हजार उपाधियां और करीब 70 मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के तिथि और मुख्य अतिथि के लिए काउंसिल ऑफ सांइटिफिक एंड इंड्रस्टियल रिसर्च यूनिट के डायरेक्टर  प्रो. माशेलकर का नाम तय होने के बाद अब संबंधित समितियों के गठन आदि की कार्रवाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed