फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 10 Semester Exam Postponed New Timetable Released in Varanasi

BHU Semester Exam: बीएचयू की 10 सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं, नया टाइम-टेबल जारी; यहां- पढ़ें पूरा प्लान

Fri, 29 May 2026 04:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 04:23 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों बदल गई हैं। ऐसे में अब कुछ परीक्षाएं 29 मई शुक्रवार को होंगी। जबकि कई पेपर 1 से लेकर 10 जून तक कराए जाएंगे।  

विज्ञापन
BHU 10 Semester Exam Postponed New Timetable Released in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में बकरीद पर यूजी और पीजी के 10 सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां बदलकर आगे बढ़ा दी गई हैं। परीक्षा नियंता कार्यालय ने परीक्षा की नई तिथियों को जारी कर दिया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में एमए, एमएससी, बीए, एलएलबी, सोशल वर्क, एनवायरनमेंट साइंस और वोकेशनल कोर्सेज के प्रश्न पत्रों को रखा गया है। कुछ परीक्षाएं 29 मई शुक्रवार को होंगी। जबकि कई पेपर 1 से लेकर 10 जून तक कराए जाएंगे। सभी परीक्षाएं दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेंगी।

विज्ञापन


इन कोर्स और पेपरों की तिथियां बदलीं गईं

  • एमए/एमएससी स्टैटिस्टिक्स (चौथा सेमेस्टर) का इकॉनोमेट्रिक्स पेपर एक जून को होगा।
  • बीए ऑनर्स सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) का वाइवा 29 मई यानी आज होगा।
  • एमए सोशल वर्क, मैथेमेटिक्स और एलएलबी के कई पेपर शुक्रवार को होंगे।
  • बीए एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर का राजनीतिक विज्ञान द्वितीय पेपर 10 जून को होगा।
  • एनवायरनमेंट साइंस और वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं 4 और 5 जून को होंगी।

 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी सूचना में छात्रों से अपील की है कि वे थ्योरी, प्रैक्टिकल और वाइवा संबंधी जानकारियों के लिए अपने विभाग, संकाय या कॉलेज से संपर्क बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed