फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHP leader Ashoka sinhal daith bady mixup in Ganga sunday

विहिप नेता अशोक सिंहल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Mon, 30 Nov 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
BHP leader Ashoka sinhal daith bady mixup in Ganga sunday

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल की अस्थियां रविवार को केदारघाट पर विसर्जित कर दी गईं।

विज्ञापन

 इससे पहले अस्थियों के वाराणसी पहुंचने के बाद शहर में कई जगहों पर संत समाज के साथ ही विहिप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
 विहिप के संयुक्त मंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि इस मौके पर गोरक्षा, राम मंदिर निर्माण और गंगा स्वच्छता का सभी ने संकल्प लिया।
 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराकर अशोक सिंहल का सपना पूरा करे ।
अस्थि-कलश को लेकर विहिप के संयुक्त मंत्री सुरेंद्र जैन सुबह इंग्लिशिया लाइन कार्यालय पहुंचे। विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्सी घाट के पास डुमराव बाग कालोनी पहुंचे।
जहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी ने हिन्दू समाज के लिए अशोक सिंहल ने योगदान को याद किया। शोकसभा में सुमेरू पीठ के स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सिंघल ने हिंदुत्व के लिए बहुत काम किया।
विज्ञापन

वह राम मंदिर के निर्माण के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। खास बात यह रही कि अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में बीजेपी का कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि के बाद उनकी अस्थियों को लेकर पदयात्रा करते हुए सभी गंगा किनारे पहुंचे। उसके बाद शहर के प्रसिद्ध शमशान हरिश्चंद्र घाट और केदार घाट के सामने गंगा की मध्य धारा में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed