फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhoomi Pujan three years ago for nepali temple seven crore rupees released condition of old age home

Varanasi: तीन साल पहले भूमि पूजन, सात करोड़ रुपये जारी, नहीं रखी एक भी ईंट; नेपाली मंदिर और वृद्धाश्रम का हाल

Fri, 18 Jul 2025 11:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 11:29 PM IST
सार

श्रीसाम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला संचालक समिति ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार के लिए दो साल पहले रुपये जारी हुए थे। यहां अब छह बुजुर्ग महिलाएं ही रहकर अपनी जिंदगी काट रही हैं। अन्य महिलाएं इधर-उधर चली गई।

विज्ञापन
Bhoomi Pujan three years ago for nepali temple seven crore rupees released condition of old age home
ललिता घाट पर स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और नेपाल की मैत्री का प्रतीक नेपाली मंदिर और वृद्धाश्रम जीर्णोद्धार का इंतजार कर रहा है। तीन साल पहले 2022 में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

विज्ञापन


नेपाल सरकार की ओर से निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये भी जारी किए गए लेकिन आज तक निर्माण के लिए एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी। ललिता घाट पर स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली मंदिर) में बना हुआ वृद्धाश्रम पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वहां रहने वाली 22 महिलाओं ने आश्रम छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

Bhoomi Pujan three years ago for nepali temple seven crore rupees released condition of old age home
नेपाली मंदिर में बना हुआ वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला

इसमें से कई महिलाएं शहर के आश्रमों में हैं। कुछ नेपाल लौट गई हैं। लेकिन, छह महिलाएं अब भी मंदिर क्षेत्र के बरामदे में दिन काट रही हैं। श्रीसाम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला संचालक समिति ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार के लिए नेपाल सरकार ने दो साल पहले सात करोड़ रुपये आवंटित कर दिए थे। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। 

Bhoomi Pujan three years ago for nepali temple seven crore rupees released condition of old age home
आश्रम में वृद्ध महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

ट्रस्ट के महासचिव गोपाल प्रसाद अधिकारी ने कहा कि नेपाल सरकार और यूपी सरकार के बीच मध्यस्थता कर रहे भारत के विदेश मंत्रालय में कहां और क्यों फाइल रुकी है यह समझ नहीं आ रहा है? 

हमने भारत में नेपाल के राजदूत से बात की तो पता चला कि दूतावास को लगता है कि वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार के लिए सात करोड़ रुपये की राशि पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उन्होंने नेपाल सरकार से बात करके अतिरिक्त धनराशि का प्रबंध भी कर लिया है लेकिन फिर भी काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जिस भवन में वृद्धाश्रम संचालित होता है वह इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी ढह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed