{"_id":"60182e2b8ebc3e56936e04de","slug":"bhojpuri-actress-amrapali-dubey-in-jaunpur-said-now-the-eyes-of-filmmakers-towards-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली जौनपुर में, बोलीं- अब पूर्वांचल की तरफ है फिल्म निर्माताओं की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली जौनपुर में, बोलीं- अब पूर्वांचल की तरफ है फिल्म निर्माताओं की नजर
Mon, 01 Feb 2021 10:07 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
ओलंदगंज स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करतीं भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि प्रदेश के लोगों में भोजपुरी फिल्मों के प्रति प्यार बढ़ रहा है। इससे फिल्म कलाकारों का हौसला भी बढ़ रहा है। बस जरूरत है इस प्यार और सम्मान को बनाए रखने की। कलाकारों को सम्मान दें और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखें तो पूर्वांचल में फिल्मों की शूटिंग का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्म पूर्वा की शूटिंग के लिए जौनपुर आई आम्रपाली देर शाम शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार से भी मदद मिल रही है, जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी अवसर मिलेंगे। कहा कि नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू होते ही तमाम निर्माताओं की नजरें इस पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले दिनों शूटिंग के दौरान हुई पथराव की घटना पर अफसोस जताया। उनके साथ मौजूद फिल्म निर्माता राजेश राय ने कहा कि पूर्वा बड़े बजट की फिल्म है, इसे जब पर्दे पर उतारा जाएगा तो यहां के दर्शकों की दिलचस्पी और प्यार जरूर मिलेगा। इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बन रही हॉरर फिल्म ‘पूर्वा’ में अभिनेत्री आम्रपाली मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन