{"_id":"68c18c7fa49d6c37ee011735","slug":"bhikharipur-intersection-traffic-jam-due-to-road-construction-on-bareka-kakaramta-in-varanasi-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Jam in Varanasi: बरेका- ककरमत्ता पर सड़क निर्माण, जाम की चपेट में रहा भिखारीपुर तिराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Jam in Varanasi: बरेका- ककरमत्ता पर सड़क निर्माण, जाम की चपेट में रहा भिखारीपुर तिराहा
Wed, 10 Sep 2025 08:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:04 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में बरेका-ककरमत्ता मार्ग पर सड़क मरम्मत के कारण बुधवार को जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। सुंदरपुर से भिखारीपुर तक दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
बरेका में जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेका-ककरमत्ता मार्ग पर सड़क मरम्मत के दौरान बुधवार सुबह सुंदरपुर से भिखारीपुर तक दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। भीषण जाम के चलते सुबह लोगों को काफी परेशानियां हुईं। स्कूली वाहन भी सुबह 10 बजे के बाद फंस गए।
विज्ञापन
धूप और गर्मी से बच्चे बेहाल रहे। बहुत से लोगों ने जाम को देख रास्ता बदल दिया। भिखारीपुर तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद जाम समाप्त कराया। गलत दिशा से आने वालों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन
चितईपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वीवीआईपी आगमन को लेकर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। मुख्य सड़क पर मशीन लगने के कारण गलत दिशा से वाहन आने लगे, इससे जाम बढ़ता गया।
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से कचहरी और नदेसर तक जगह-जगह रूट डायवर्जन और गाड़ियों को रोका गया।