Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Kala Bhavan combines heritage preservation with research inspiration

Varanasi News: भारत कला भवन में विरासत के संरक्षण के साथ मिलती है शोध की प्रेरणा

Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bharat Kala Bhavan combines heritage preservation with research inspiration
बीएचयू के भारत कला भवन का 106वां स्थापना दिवस एक जनवरी को मनाया गया। इस दौरान निदेशक, उपनिदेशक सहित अन्य लोगों ने भवन की ऐतिहासिकता की चर्चा की। इस दौरान निदेशक प्रो. रूपराय चौधुरी ने कहा कि भारत कला भवन से विरासत के संरक्षण के साथ-साथ नवाचार और शोध की प्रेरणा मिलती है। विश्वविद्यालय परिसर में दृश्य कला संकाय के पास बने भारत कला भवन में करीब एक लाख से ज्यादा दुर्लभ कलाकृतियों के साथ ही प्रसिद्ध लघुचित्र संग्रह, महामना के जीवन दर्शन पर आधारित महामना वीथिका, ऐतिहासिक सिक्के आदि का संग्रह देखने को मिलता है। निदेशक ने कहा कि भारत कला भवन केवल एक संग्रहालय नहीं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और ज्ञान परंपरा की जीवंत चेतना है। उपनिदेशक डॉ. निशांत ने कहा कि भारत कला भवन का हर संग्रह भारतीय सभ्यता की स्मृति और भविष्य की शोध संभावनाओं का आधार है। यह संस्थान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विद्वानों के लिए सृजन और अध्ययन का सशक्त केंद्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed