फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Bandh Update Alert in Varanasi ban on operation of Roadways buses policemen ready at borders

Bharat Bandh Update: भारत बंद को लेकर वाराणसी में अलर्ट, बसों के संचालन पर रोक, सीमाओं पर पुलिसकर्मी मुस्तैद

Mon, 20 Jun 2022 12:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को भारत बंद को देखते हुए वाराणसी में पुलिस अलर्ट मोड में है। आंदोलनकारियों पर नजर रखी जा रही है। जिले की सीमाओं पर भी पुलिसकर्मियों और पीएसी की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Bharat Bandh Update Alert in Varanasi ban on operation of Roadways buses policemen ready at borders
वाराणसी में सड़कों पर उतरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शनों के बीच आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसे लेकर वाराणसी में पुलिस-प्रशासन आज अलर्ट मोड में है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की गई है। रेलवे स्टेशनों सहित रोडवेज पर काफी फोर्स तैनात की गई है। वहीं, जिले की सीमाओं पर भी पुलिसकर्मियों और पीएसी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


शहर में प्रवेश के तमाम रास्तों पर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ और सिगरा थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने फोर्स के संग मार्च किया।  डाफी टोल प्लाजा, मोहनसराय , अमरा अखरी, संदहा, चोलापुर आदी स्थानों पर बाहर से आ रही सरकारी और निजी बसों को जांच के बाद रवाना किया जा रहा है। जिन बसों रोका जा रहा है  उनमें सवार यात्रियों को ऑटो से शहर में भेजा जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


 रोडवेज बसों का संचालन बंद
भारत बंद के चलते वाराणसी परिक्षेत्र की रोडवेज बसों का संचालन बंद है। परिसर की दुकानें भी बंद हैं। पुलिस प्रशासन की ओर रोडवेज परिसर से कैंट तक पैदल मार्च निकाला गया।  शहर में प्राइवेट बसें भी नहीं चल रही हैं। पुलिस ने युवाओं के बारे में होटल संचालकों से तस्दीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bharat Bandh Update Alert in Varanasi ban on operation of Roadways buses policemen ready at borders
कैंट रोडवेज के पास फोर्स - फोटो : अमर उजाला

निर्देशित किया कि होटलों का सीसीटीवी फुटेज दुरुस्त रहे और रजिस्टरों पर आने और जाने वालों का नाम जरूर दर्ज हो। बगैर आईडी के कमरा किसी को न दिया जाए। कैंट स्टेशन, वाराणसी सिटी और काशी, शिवपुर और बनारस स्टेशन पर पुलिस तैनात है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं होगी।

युवाओं को पुलिस ने किया नजरबंद 
अग्निपथ के विरोध में लामबंद होने वाले युवाओं पर पुलिस की नजर है। 15 से अधिक युवाओं को पुलिस ने नजरबंद किया है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को एलआईयू रिपोर्ट के बाद नजरबंद किया गया है। रविवार को बैठक करते हुए संभ्रांत जनों से भी युवाओं को गुमराह होने से बचाने की अपील की। 

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

भेलूपुर, लंका और चितईपुर में फोर्स जगह-जगह मुस्तैद है। भेलूपुर स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई। भेलूपुर थाना अंतर्गत रहने वाले भाजपा के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री व दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी अशोक धवन के घर के बाहर पुलिसकर्मी भ्रमण कर कर रहे हैं।

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर भी फोर्स बढ़ाई गई। डाफी टोल प्लाजा, बीएचयू सिंहद्वार, सामनेघाट इलाके में चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ घूमकर शांति व्यवस्था की निगरानी में है। चितईपुर एसओ करौंदी आईटीआई, भिखारीपुर हाइडिल, नरायनपुर चौराहे पर लगातार पुलिस बल के साथ निगरानी करने कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed