CAA: पूर्वांचल में मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखा भारत बंद का असर, जौनपुर में लाठी चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर पूर्वांचल जिलों में में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारत बंद असर मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखा। वाराणसी में दालमंडी की दुकानें बंद रहीं। तो गाजीपुर में भारत बंद का खासा असर दिखाई नहीं दिया। वहीं जौनपुर में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आई। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।
डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वन पर शहर के उत्तरी इलाके में दुकाने बंद रहीं। जुलूस में शामिल लोगों पर चहारसू चौराहे के पास पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिससे भीड़ तितर बितर हो गई। लाठी चार्ज के में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयभान गौतम समेत भीम आर्मी के कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
वाराणसी के दालमंडी में दुकानें बंद रहीं
इस दौरान मऊ और आजमगढ़ आदि जिलों के मुस्लिम बहुल इलाकों में बाजार बंदी रही और कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया। वहीं दोपहर बाद जौनपुर और चंदौली आदि जिले में भी कई इलाकों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर कारोबार बंद रखा। हालांकि शेष पूर्वांचल में कहीं किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी की सूचना नहीं होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
गाजीपुर में भी भारत बंद का खास असर नहीं दिखाई दिया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे कि मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा वहीं धरने पर बैठ गए। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को प्रशासन के बल पर दबा देना चाहती है। जनहित के मुद्दों से उसको कोई सरोकार नहीं रह गया है।