फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhakti Yoga is the best way to attain God: Chandan Krishna Shastri

भगवान की प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है भक्तियोग : चंदनकृष्ण शास्त्री

Wed, 08 Apr 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakti Yoga is the best way to attain God: Chandan Krishna Shastri
पं. चंदनकृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथामृत श्रवण से मानव जीवन शोक, काम, क्रोध, लोभ से मुक्त होकर कृतार्थ होता है। भगवान की प्राप्ति सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग है। महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव पर श्री शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति की ओर से चौखंभा स्थित वल्लभगीता श्रीकृष्ण भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने कहा कि महाप्रभु भूतल पर अवतरण भागवत के गुण, अर्थाें को जन-जन के कल्याण के लिए ही हुआ था। भागवत की कथा से मानव जीवन के समस्त दुखों एवं जीवन की समस्याओं का समाधान होता है। जीवन परमानंद से धन्य हो जाता है। पं. चंदन कृष्ण शास्त्री ने वैष्णवजनों को संगीतमय प्रस्तुति से भागवत रस के आनंद से परिपूर्ण कर दिया। अध्यक्ष गोस्वामी कल्याण राय महाराज ने कहा कि वैष्णव जनों का परम कर्तव्य है कि वे निरंतर जीवन में भगवत नाम स्मरण, भगवान की सेवा, कीर्तन, भजन एवं भागवत कथामृत श्रवण और मनन करें। अशोक वल्लभदास ने बताया कि कथा 8 से 11 बजे तक एवं शाम चार बजे से 7ः30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed