फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhairav ashtami kal bhairav janmotsav devitees cut cake in varanasi

वाराणसी: भैरव अष्टमी पर भक्त बोले हैप्पी बर्थ डे, 651 किलो का केक काटकर लिया आशीर्वाद

Tue, 19 Nov 2019 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Nov 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
bhairav ashtami kal bhairav janmotsav devitees cut cake in varanasi
कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर का रुद्राक्ष श्रंगार। - फोटो : अमर उजाला

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का भक्तों ने धूनधाम से वार्षिक जन्मोत्सव मनाया। भैरव अष्टमी पर पंचमेवा और फलों से निर्मित 651 किलो का केक काटा गया। मंदिर को गुब्बारे, फूलों और रुद्राक्ष से सजाया गया। दोपहर की आरती के बाद केक का प्रसाद मंदिर चौराहे पर बांटा गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


कालभैरव चौराहे पर स्थानीय कलाकारों की ओर से बाबा के चरणों में भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। आयोजन समिति के प्रिंस गुप्ता के अनुसार पिछले तेरह साल की तरह इस बार भी बाबा के जन्मोत्सव पर केक काटकर, पॉपकार्न व टाफियां बांटी गई।
विज्ञापन




बटुक भैरव मंदिर कमच्छा में बाबा की महाआरती उतारी गई। अखंड कीर्तन तांत्रिक विधि से हुआ। सुबह मंगला आरती और 11 बटुकों की ओर से रुद्राभिषेक के बाद बाबा का विशेष स्नान व श्रृंगार किया गया। 108 बटुकों के भोजन के बाद अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को हवन पूजन हुआ। 1008 बत्ती से महाआरती उतारी गई। रात में पंचमकार मीट, मछली, पूरी, बड़ा व मदिरा से पूर्णाहुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत राकेश पुरी के अनुसार मान्यता है कि भैरव को प्रसन्न किए बिना भगवान शिव की भक्ति नहीं होती है। काशी में रहने के लिए कोतवाल कालभैरव से इजाजत लेना है। भगवान श्रीकृष्ण ने पांडु पुत्र भीम को इंद्रप्रस्थ की रक्षा के लिए यहां तपस्या के लिए भेजा था। बाबा बटुकनाथ के प्रताप से इंद्रप्रस्थ की रक्षा हुई। 

भैरव अष्टमी पर हुई अष्ट भैरव यात्रा 
श्रीलाट भैरव काशी यात्रा मंडल ने कज्जाकपुरा स्थित श्री कपाल भैरव श्री लाटभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अष्ट भैरव प्रदक्षिणा यात्रा शुरू की। धार्मिक वेश धारक किए भैरव भक्त नंग पांव, डमरू शंखनाद करते चल रहे थे।

कज्जाकपुरा से महामृत्युंजय महादेव में असितांग भैरव, त्रिलोचन घाट स्थित संहार भैरव, नखास स्थित भीषण भैरव, बटुक भैरव मंदिर में उन्मत भैरव, कमच्छा मंदिर में क्रोधन भैरव, दुर्गाकुंड के दुर्गा मंदिर में चंड भैरव, हनुमान घाट पर रुरु भैरव के साथ अष्ट भैरव प्रदक्षिणा यात्रा पूरी हुई। इसमें केवल कुशवाहा, गोविंद बाबा, नरेंद्र, जय प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed