फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhai Dooj Puja 2021 godhan in varanasi kunds to ghat sisters First curse brothers then prick tongue

Bhai Dooj Puja 2021: भैयादूज की पूजा के लिए कुंडों से गंगा तट तक रेला,पहले भाइयों को श्राप, फिर जीभ पर चुभाए कांटे

Sat, 06 Nov 2021 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

यम द्वितीया पर शनिवार को बहनों ने भाइयों के प्रति स्नेह की अभिव्यक्ति अनूठे अंदाज में की। वाराणसी के गंगा तट, कुंडों पर गोधन कूटने के लिए महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Bhai Dooj Puja 2021 godhan in varanasi kunds to ghat sisters First curse brothers then prick tongue
भैयादूज की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भैयादूज पर शनिवार को काशी में सड़कों की पटरियों से लेकर कुंडों और गंगा तटों तक व्रतियों का मेला लग गया। बहनों ने गोधन कूटे। भाइयों को भला-बुरा कहने के बाद अपनी जीभ पर गुम भटकैया के कांटे चुभाकर पश्चाताप भी किया। भैया-दूज की पूजा के लिए शहर से ग्रामीण इलाके तक उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
विज्ञापन


कभी यमी ने अपने भाई यमराज के लिए यह पूजा की थी। रक्षाबंधन के बाद भाई-बहन का त्योहार भैया दूज शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। नए परिधानों में सजी-धजी बहनों ने पूजा से पहले तक निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की और भगवान गोवर्धन की पूजा के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया।  
विज्ञापन


भैया दूज पर्व के दिन सुबह से ही सड़कों के किनारे, कुंडों और गंगा तट पर समूहों में महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। रुई से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई। गोधन कूटने की रस्म भी पूरी की गई। भैया दूज व्रत रखने वाली महिलाओं, युवतियों ने गंगा स्नान के बाद समूहों में सविधि पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः छठ महापर्व 8 नवंबर से: वाराणसी में गाद और मलबे से पटे घाट, गंदगी साफ करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

Bhai Dooj Puja 2021 godhan in varanasi kunds to ghat sisters First curse brothers then prick tongue
भैयादूज की पूजा - फोटो : अमर उजाला

अस्सी स्थित पुष्कर तालाब, ईश्वरगंगी तालाब, शिवाला, लंका, सुंदरपुर, करौंदी, नगवां, करौंदी, सामनेघाट, ककरमत्ता, लहरतारा, शिवदासपुर क्षेत्र में सड़क किनारे महिला समूहों ने गोधन कूटने की रस्म निभाई। भगवान गोवर्धन को लाई, चूड़ा, चीनी की बनी घरिया व नारियल आदि चढ़ाया गया।

फिर मूसल से ईंट पर सुपारी को कूटने के बाद गोट की पांच बार परिक्रमा कर पूजा संपन्न की। पूजा के बाद बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाने के बाद बहनों ने जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इसके बाद भाई बहनों ने एक दूसरे को उपहार दिए। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed