फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadoho 40 tecaher absent without any information from five years

आखिर कैसे हो पढ़ाई, भदोही में बिना सूचना वर्षों से लापता हैं 40 शिक्षक

Fri, 21 Jul 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Fri, 21 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
bhadoho 40 tecaher absent without any information from five years
डेमो - फोटो : demo pic
सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बात सोलह आने सच है। एक-दो नहीं लगभग 40 शिक्षक चार-पांच सालों से बिना किसी सूचना के स्कूलों से लापता हैं। विभाग उन्हें महज नोटिस भेजकर कोरम पूरा कर लेता है।
विज्ञापन


मामला भदोही जिले का है जहां खंड शिक्षा अधिकारियों की कृपा से उनकी तैनाती वाले स्कूलों का पठन-पाठन रामभरोसे हो गया है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन


शिक्षकों को भी बेहतर वेतन संग अन्य सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन कई शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभागीय कृपा से वह तैनाती वाले स्कूलों में चार-पांच वर्षों से लापता चल रहे हैं। इनमें ज्ञानपुर ब्लॉक से गायब होने वाले शिक्षकों की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीगंज प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक बिंदू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदापुर की सहायक अध्यापक ऊषा यादव, प्राथमिक विद्यालय चकवा समेत करीब12 शिक्षक लापता हैं।

इसी तरह अभोली ब्लॉक में तीन, डीघ में सात, भदोही में छह, सुरियावां में पांच और औराई में आठ शिक्षक बिना किसी सूचना के लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed