फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi police did indecent talk to a woman action on audio viral

यूपी: फरियादी युवती से की अश्लील बात, आडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Mon, 02 Nov 2020 08:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 08:59 PM IST
सार

  • युवती का आरोप, काम कराने के बदले हमबिस्तर होने के लिए कहा
  • पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
     

विज्ञापन
Bhadohi police did indecent talk to a woman action on audio viral

विस्तार

यूपी के भदोही जिले में काम कराने के बदले युवती से हमबिस्तर होने की बात कहने का आडियो वायरल होने पर सोमवार को चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने मामले की जांच एएसपी आरके वर्मा को सौंप दी है।

विज्ञापन


युवती ने 31 अक्तूबर को पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन को शिकायत कर बताया कि उसकी मां सौतेली है। इसलिए मां-बाप दोनों उसे उसके पुश्तैनी मकान से निकालना चाहते हैं। इस संबंध में एक शिकायत लेकर वह कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी के पास गईं थी।

विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने उसे कई बार अजिमुल्लाह चौराहे के बूथ पर और कोतवाली स्थित पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप लगाया कि एक दिन पुलिस चौकी में उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि उसका काम तो हो जाएगा, लेकिन बदले में उसे भी कुछ करना पड़ेगा।

कैसा काम, पूछने पर कहा कि मोबाइल पर फोन करके बताएंगे। इसके बाद एक दिन फोन किया और अश्लील बातें की। इसके बाद एक तहरीर लिखवाई और कहा कि कार्रवाई के बदले तुम्हें मेरे साथ हमबिस्तर होना होगा। जब मैंने इंकार किया तो मेरे सामने ही मेरा कागज फाड़कर फेंक दिया।


उधर, युवती ने जिस दिन यह शिकायत की, उसी दिन भदोही कस्बा चौकी प्रभारी का तबादला चौरी पुलिस चौकी कर दिया गया था। लेकिन, सीओ भदोही से इस आशय की विस्तृत रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने तबादला आदेश को पलटते हुए संतोष राय को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed