फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi News: Community toilet of main market remained closed for two months.

Bhadohi News:दो महीने से बंद पड़ा मुख्य बाजार का सामुदायिक शौचालय

Sun, 28 Apr 2024 05:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi News: Community toilet of main market remained closed for two months.
खमरिया नगर पंचायत में मुख्य तिराहे पर बना सामुदायिक शौचालय बीते दो महीने से बंद पड़ा है। जिम्मेदारों की उदासीनता का आलम है कि आज तक इसके खोलने का प्रयास नहीं किया गया। नगर में आने वाले लोगों को इसके बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

खमरिया नगर पंचायत की आबादी करीब 25 से 28 हजार के आसपास है। मिर्जापुर जिले के सटे होने के कारण यह आसपास का मुख्य बाजार है। इस बाजार में हर दिन चार से पांच हजार की संख्या में बाहरी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। खासकर सहालग के सीजन में बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है। इसके अलावा बाजार की सब्जी मंडी कछवा के बाद सबसे बड़ी सब्जी मंडी मानी जाती है। नगर के मुख्य तिराहे पर पांच साल पहले करीब 20 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था। बीते दो महीनों से नगर के मुख्य तिराहे का सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार इससे अनभिज्ञ हैं। सहालग के सीजन में महिलाएं खरीदारी करने बाजार में निकल रही है। सामुदायिक शौचालय बंद होने से महिलाओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। महिलाओं को मजबूरी में बाजार से दो से तीन किमी दूर खेतों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द चालू कराए जाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की लापरवाही से शौचालय जाम हो गया है। टोंटी भी तोड़ दी गई है। उसके मरम्मत का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सामुदायिक शौचालय संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed