फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi name written in Urdu at Bhadohi station

Varanasi News: भदोही स्टेशन पर उर्दू में लिखा गया भदोही का नाम

Sat, 28 Oct 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi name written in Urdu at Bhadohi station
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र दुबे राजन के नेतृत्व में भदोही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीबी मिश्र से मिलकर स्टेशन का नाम उर्दू में लिखवाने के लिए आभार जताया। एक माह पूर्व कांग्रेस जनों ने अधीक्षक को 7 सूत्रीय मांगपत्र रेलवे के उच्चाधिकारियों को सौंपा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता हसनैन अंसारी ने बताया कि हम लोगों ने उर्दू में भदोही का नाम लिखने, इंटरसिटी और प्रतापगढ़ पैसेंजर का संचालन शुरू करने की मांग की थी जो फिलहाल पूरी हो गई है। भदोही स्टेशन पर उर्दू में नाम भी लिखवा दिया गया है। अधीक्षक से मिल कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो तीन मांगे पूरी हुई है, उसके लिए हम शुक्रिया अदा करते हैं और बाकी के लिए विभाग को पुन: रिमाइंडर देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर वसीम अंसारी, राजेश्वर दूबे, मसूद आलम, महेश मिश्रा, सुबुक्तगीन अंसारी, आजाद हुसैन, अब्दुल, इजहार अंसारी, मो.असलम, धर्मेंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed