फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadaini murder case: Young grandson gives affidavit in support of grandmother's request, hearing on 15th

भदैनी हत्याकांड : दादी के अनुरोध के समर्थन में छोटे पोते ने दिया शपथ पत्र, 15 को सुनवाई

Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhadaini murder case: Young grandson gives affidavit in support of grandmother's request, hearing on 15th
भदैनी हत्याकांड : दादी के अनुरोध के समर्थन में छोटे पोते ने दिया शपथ पत्र, 15 को सुनवाई
विज्ञापन


- एक लाख के इनामी बड़े पोते के हत्यारोपी होने के कारण पुलिस ने चस्पा किया था कुर्की का नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। भदैनी में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में सोमवार को अदालत में बुजुर्ग शारदा देवी के आवेदन के समर्थन में उनके छोटे पोते ने शपथ पत्र दाखिल किया। शारदा देवी का कहना है कि हत्यारोपी बड़े पोते विशाल गुप्ता उर्फ विक्की का उनके घर से कोई वास्ता नहीं है। इसलिए उनके घर की कुर्की न की जाए। अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तिथि नियत की है।

प्रकरण के अनुसार, पांच नवंबर 2024 में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उनकी पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान राजेंद्र के भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को आरोपी बनाया। उस पर एक लाख का इनाम घोषित है। विशाल गुप्ता के फरार होने के कारण उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश लिया। राजेंद्र के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed