फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Between music and dance seeking votes

गीत-संगीत और नृत्य के बीच वोट की अपील

Thu, 23 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Between music and dance seeking votes
रेड एफएम और नगर निगम की ओर से अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते मेयर रामगोपाल मोहले।
काशी को देश के सौ स्मार्ट शहरों में शामिल कराने के लिए तमाम कवायद हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम अस्सी घाट पर रेडियो चैनल ‘रेड एफएम’ की पहल पर नगर निगम के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्मार्ट सिटी योजना के लिए जनसुझाव जुटाना था। गीत-संगीत और मस्ती के बीच युवाओं की टोली ने शहर को साफ सुथरा बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में सैलानी भी शामिल हुए।  महापौर रामगोपाल मोहले ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने शहर के लोगों से स्मार्ट सिटी योजना को लेकर चल रही मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने सुझाव देने की अपील की। कहा कि नागरिकों का एक-एक वोट काशी में विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन



 सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पॉप गायकी से हुई। गंगा तट पर संगीत की धुन क्या गूंजी, युवा मन रोमांचित हो उठा। गीत-संगीत के सफर के दौरान कथक नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने तारीफ बटोरी। असम डांस सोसाइटी के कलाकारों ने यहां अपनी चमक बिखेरी। संगीत की धुन पर खूब ठुमके लगाए। इस दौरान असि तट हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। यहां साइकल स्टंट देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को बाध्य हो गए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक वोटिंग करेंगे और काशी को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराएंगे। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर, तहसीलदार अविनाश कुमार, एथलीट नीलू मिश्रा, अनुज भार्गव, रेड एफएम के अहमद तारिक, अलका शर्मा, एकता वर्मा, शालिनी, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed