फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beneficiary said to the auditor, not getting the benefit

Varanasi News: ऑडिटर से बोले लाभार्थी, नही मिल रहा अन्य योजनाओं का लाभ

Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Beneficiary said to the auditor, not getting the benefit
कमिश्नरी सभागार में प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना शहरी योजना का बीते तीन वित्तीय वर्ष का सोशल ऑडिट बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के 200 लाभार्थी पहुंचे। 100 से अधिक लोगों ने अन्य योजनाओं का लाभ न मिलने की बात कही। इसमें आयुष्मान कार्ड न मिलने की 63, बिजली विभाग से संबंधित 39, पानी से संबंधित 16 शिकायतें आईं। सभी के समाधान के लिए डूडा विभागों को पत्र लिखेगा। 16 जून को फिर ऑडिट होगा।ऑडिट करने आए क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र की संयुक्त निदेशक डॉ. अंजुली मिश्रा और मनीष कुमार सिंह के सामने कर्मचारियों ने लाभार्थियों से जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) का सर्वे फार्म भरवाया। फार्म के अनुसार ही ऑडिट शुरू हुआ। ऑडिटर मनीष सिंह ने लाभार्थियों से आवास न मिलने से लेकर आवास मिलने के बाद तक के बारे में पूछा। सभी ने खुद का मकान होने और समाज में बढ़े उनके कद के बारे में बताया। सभी से अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में भी पूछा। इस पर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। ऑडिटर ने पीओ डूडा निधि वाजपेयी से सभी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर समाधान कराने को कहा। डॉ. अंजुली ने कहा कि 16 जून को ऑडिट में फिर इसकी समीक्षा होगी।
विज्ञापन

एनजीओ ने दिया सुझाव
ऑडिट में दो एनजीओ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसमें इम्पॉवर फाउंडेशन के राहुल मिश्र व वर्सेटाइल इंटरफेस ऑफ रूरल अर्बन सोसाइटी के जय गोविंद विश्वकर्मा ने कहा सरकार की ओर से मिलने वाले आवास को लेकर लोगों में संशय है। संवादहीनता और जानकारी के अभाव में यह समस्या आ रही है, इसे दूर करना चाहिए। ऑडिटर ने इसका प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed