{"_id":"67a1bd263eaea3798f06e2cb","slug":"benches-and-lighting-will-be-provided-under-flyovers-in-varanasi-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रही काशी: फ्लाईओवरों के नीचे बेंच और लाइटिंग की होगी सुविधा, ग्रीनफील्ड से पर्यटकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रही काशी: फ्लाईओवरों के नीचे बेंच और लाइटिंग की होगी सुविधा, ग्रीनफील्ड से पर्यटकों को मिलेगी राहत
Tue, 04 Feb 2025 12:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:39 PM IST
सार
वाराणसी जिले के दो फ्लाईओवर के नीचे ग्रीनफील्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत फ्लाईओवरों के नीचे बेंच व लाइटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिससे पर्यटकों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
फ्लाईओवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के आशापुर और पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे ग्रीनफील्ड विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू किया गया है। फ्लाईओवर के नीचे आने जाने वालों के लिए बेंच व लाइटिंग की भी सुविधा दी जाएगी। काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन और पार्किंग आदि की सुविधा दी जाती है, लेकिन शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने तय किया है कि अधिक दबाव वाले फ्लाईओवरों के नीचे ग्रीनफील्ड विकसित किया जाए। इससे उधर से गुजरने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पैदल यात्रियों को होगी सहूलियत
अफसरों का मानना है कि फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ के सर्विस रोड पर यातायात का दबाव होता है। बीच में पार्किंग होने से वाहनों की आवाजाही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बढ़ जाती है। इससे जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। यदि ग्रीनफील्ड होगा तो पैदल आने जाने वालों के लिए सहूलियत होगी।
बेंच पर विश्राम कर सकेंगे यात्री
इसके अलावा यहां पर बने बेंच पर यात्री कुछ देर विश्राम कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखकर ग्रीन फील्ड विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित देखरेख की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने एक संस्था को ड्राइंग और डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी है। जल्द ही इसी आधार पर काम शुरू होगा।
बेंच पर विश्राम कर सकेंगे यात्री
इसके अलावा यहां पर बने बेंच पर यात्री कुछ देर विश्राम कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखकर ग्रीन फील्ड विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित देखरेख की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने एक संस्था को ड्राइंग और डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी है। जल्द ही इसी आधार पर काम शुरू होगा।