फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Benares Club secretary Jaideep

बनारस क्लब के सचिव बने जयदीप

Mon, 26 Sep 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Mon, 26 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Benares Club secretary Jaideep
बनारस क्लब के विजेता पदाधिकारी।
तमाम उतार-चढ़ाव और नाटकीय घटनाक्रमों के बीच आखिरकार रविवार को द बनारस क्लब का चुनावी घमासान अपने मुकाम पर पहुंच गया। बनारस क्लब की कार्यसमिति के सात सदस्यों ने आम सहमति से एजीएम की बैठक के बाद जयदीप सिंह बबलू को सचिव और दीपक माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष चुना। वहीं, अशोक गुप्ता और कुमार अग्रवाल को क्लब कार्यसमिति का वरिष्ठ सदस्य तथा सुनील कुमार और आलोक पांड्या को सदस्य मनोनीत किया गया। आकांक्षा अग्रवाल और अलका माथुर का मनोनयन विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर किया गया। 
विज्ञापन


 पखवारे भर से क्लब के वार्षिक चुनाव को लेकर शहर के धनाढ्य वर्ग के लोगों और अफसर लॉबी के बीच घमासान मचा था। चुनावी घमासान के दौरान ही दो सदस्यों की सदस्यता क्लब से निलंबित की गई और इसके बाद कार्यसमिति के लिए नामांकन करने वाले 12 लोगों में से सात सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। रविवार को सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा के दौरान क्लब के पदेन अध्यक्ष कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि काम ऐसा करें कि नाम हो।
विज्ञापन


क्लब सदस्योें की आपसी गुटबाजी के लिए न जाना जाए बल्कि सामाजिक सरोकारोें के प्रति प्रतिबद्धता के लिए अपनी पहचान रखे। इस मौके पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, निवर्तमान सचिव कुमार अग्रवाल सहित क्लब के कई सामान्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed