फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Befriended a girl after changing her religion, raped her on the pretext of marriage

Varanasi News: धर्म बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Befriended a girl after changing her religion, raped her on the pretext of marriage
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसकी मां व एक अन्य युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके ही खाते से बाइक फाइनेंस कराई और वापस मांगने पर श्रद्धा की तरह कई टुकड़े करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रहकर अध्ययन और अध्यापन का कार्य करती है। बीते दिनों शहर के एक जिम में उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। उसने अपना नाम कार्तिकेय यादव बताया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो युवक अपनी मां से फोन पर बात कराने लगा। बाद में शादी करने की बात कहकर उसने झांसे में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच युवक ने कहा कि उसे बाइक की जरूरत है और पैसे नहीं है। जिस पर युवती ने फाइनेंस कराकर बाइक दिला दी।
विज्ञापन

इस दौरान आधार कार्ड जमा करते समय पता चला कि वह कार्तिकेय नहीं बल्कि अब्दुल कादिर शेख उर्फ फैसल निवासी बाबूपुर जफराबाद, जौनपुर है। दूसरे धर्म का होने पर युवती को झटका लगा। जब युवती ने शादी न करने की बात कहते हुए बाइक वापस मांगी तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने और श्रद्धा की तरह टुकड़े करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अब्दुल कादिर शेख उर्फ फैसल, उसकी मां और एक युवती के खिलाफ दुष्कर्म, षड़यंत्र करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लाइनबाजार थाने के प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसकी मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed