फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before Mahashivratri, Namami Gange started cleanliness campaign on Ganga Ghats, told about Shiva message

Varanasi: महाशिवरात्रि के पूर्व नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, शिव संदेश के बारे में बताया

Fri, 17 Feb 2023 11:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Feb 2023 11:31 AM IST
सार

हर हर महादेव और गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व और भगवान शिव का परिवार हमें प्रकृति से जुड़कर उसकी सुरक्षा और  संरक्षण , संवर्धन व प्रकृति प्रेम का संदेश देता है।

विज्ञापन
Before Mahashivratri, Namami Gange started cleanliness campaign on Ganga Ghats, told about Shiva message
Varanasi: महाशिवरात्रि के पूर्व नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव उपासना का पर्व महाशिवरात्रि प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। भगवान शिव के परिवार का प्रकृति से विशेष लगाव और संबंध माना जाता है ।प्रकृति का साज-संभाल ही शिवत्व है उक्त बातों का संदेश देते हुए महाशिवरात्रि के पूर्व घाटों पर सफाई के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने कमर कस ली है। काशी के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व शुक्रवार को गंगाद्वार ललिता घाट से दशाश्वमेध घाट तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया । नमामि गंगे व 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर घाटों की सफाई के साथ जागरूकता की। स्वच्छता अभियान के तहत गंगा किनारे जगह-जगह पड़े हुए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों व जवानों ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया।

विज्ञापन

Before Mahashivratri, Namami Gange started cleanliness campaign on Ganga Ghats, told about Shiva message
गंगाद्वार पर सफाई कर किया शिव की गंगा के निर्मलीकरण का आवाह्न - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। हर हर महादेव और गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व और भगवान शिव का परिवार हमें प्रकृति से जुड़कर उसकी सुरक्षा और  संरक्षण , संवर्धन व प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति पूजा भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार पी सी खेदर और टीम,  महानगर सह संयोजक बीना गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, सुशील प्रजापति, प्रकाश मिश्रा, डॉ सुभाष गुप्ता, शिव यादव, मोहन अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed