{"_id":"6690e8f464871ccb0d03d82c","slug":"before-anant-and-radhika-wedding-neeta-ambani-paid-homage-to-baba-vishwanath-wrote-an-emotional-post-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को किया नमन, लिखी भावुक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को किया नमन, लिखी भावुक पोस्ट
Fri, 12 Jul 2024 02:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:52 PM IST
सार
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में काशी चाट भंडार का स्टॉल भी सज गया है। एक दिन पहले ही खान-पान का सामान यहां पहुंच गया था।
विज्ञापन
नीता अंबानी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी बहू राधिका मर्चेंट शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इससे पहले नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ से उनके सुखमय जीवन के लिए कामना की। नीता अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह काशी विश्वनाथ को नमन कर रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो में वह कह रही हैं कि नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरा भक्ति का एक गहरा नाता रहा है। मैं और मेरा परिवार कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए बाबा का आशीर्वाद जरूर लेता है। वे आगे कहती हैं कि गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है...।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिनों पहले नीता अंबानी बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। अनंत और राधिका की शादी का पहला कार्ड भी नीता ने श्रीकाशी विश्वनाथ को अर्पित किया। नीता अंबानी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। मेरे बच्चों के बड़े दिन के उत्सव में काशी की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी।