फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   B.Ed team won with 14 goals each from Sangey and Wrenching.

Varanasi News: संगेय और रिंचिंग के 14-14 गोल से बीएड की टीम विजयी

Thu, 16 Jan 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
B.Ed team won with 14 goals each from Sangey and Wrenching.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। सारनाथ के केंद्रीय तिब्बती शिक्षा संस्थान में बुधवार को अंतर विभागीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के चार मैच हुए। इसमें पुरुषों के तीन और महिलाओं का एक लीग मैच हुआ। पहला मुकाबला बीएड प्रथम और बीएड द्वितीय के विद्यार्थियों की टीम के बीच हुआ। बीएड प्रथम वर्ष की टीम ने बीएड द्वितीय टीम को 48-34 के स्कोर से परास्त कर अगले चक्र में पहुंच गई। जिसमें बीएड द्वितीय के संगेय और रिंचिंग शानदार प्रदर्शन कर 14-14 गोल किए।

लीग का दूसरा मैच महिला वर्ग का उत्तर मध्यमा प्रथम आचार्य द्वितीय के बीच हुआ। इस मुकाबले में उत्तर मध्यमा टीम के तेजिंग डाकेर के आठ गोल की बदौलत टीम को 10-2 के स्कोर से जीत दिलाई। लीग का तीसरा मुकाबला पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के बीच हुआ। इसमें उत्तर मध्यमा टीम के नगवांग धरगेय के 16 गोल की बदौलत टीम 48-10 के स्कोर से विजयी हुई। लीग का चौथा मुकाबला आचार्य कंबाइंड और उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के खिलाड़ियों के बीच हुआ। आचार्य कंबाइंड की टीम 29-22 स्कोर से जीत दर्ज कर अगले चक्र में पहुंच गई। आचार्य कंबाइंड की ओर से गोंपो ने सर्वाधिक 14 अंक किए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed