फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Be careful while sitting in auto two women were caught trying to escape after cutting Mangalsutra

Varanasi News: ऑटो में बैठने वाले सावधान रहिए, मंगलसूत्र काटकर भागने का प्रयास कर रही दो महिलाओं को पकड़ा गया

Thu, 19 Jun 2025 05:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 05:23 PM IST
सार

अगर आप ऑटो की सवारी कर रहे हैं तो अपने पास में बैठे लोगों से सावधान जरूर रहिए। एक मामला सारनाथ क्षेत्र में सामने आया है। महिला ऑटो में बैठी। पहले से उसमें बैठी दो लड़कियों ने महिला का मंगलसूत्र काट लिया। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हुई और चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला से कहा कि दो घंटे के बाद मंगलसूत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन
Be careful while sitting in auto two women were caught trying to escape after cutting Mangalsutra
पकड़ी गई महिला चोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंचकोसी चौराहे से ऑटो में बैठ अपने घुरहूपर आ रही एक महिला के साथ उसी ऑटो में बैठी दो नाबालिक लड़कियां धीरे धीरे महिला की मंगलसुत्र गले से नोच ली। इसकी लिखित शिकायत महिला ने स्थानीय थाने पे दी।

विज्ञापन

 घूरहुपुर निवासिनी सीमा पत्नी सूरज  अपने रिश्तेदार के घर कोटवा गई हुई थी।

उसके बाद पंचकोसी चौराहे से सारनाथ ऑटो में बैठी वही मेरे साथ दो लड़कियां बैठी एक 12 साल लगभग दूसरी 15 साल की थी वे दोनों आशापुर उतरने की बात बोल के बैठ गई। लेकिन सब वहां नहीं उतरी और सारनाथ म्यूज़ियम पे आई  धीरे धीरे मेरे गले में पड़ा मंगलसुत्र नोच ली मुझे एहसास हुआ कि मेरे गले से कुछ निकल गया।
विज्ञापन


मैं झट से एक लड़की का हाथ पकड़ी तो उसके हाथ में मेरा मंगलसुत्र था। शोर मचाया तब मौके पर भीड़ जमा हो गई और चोरी करने वाली महिलाओं को  पकड़ कर वहीं पुलिस बूथ पे  ले गए। पुलिस अपने साथ स्थानीय थाने पे ले गई। महिला की शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला और मंगलसूत्र लौटाने के लिए दो घंटे का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि काशी में रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटक ऑटो की यात्रा करते हैं और ऐसी घटना ये संदेश देती है कि यात्रा के दौरान सावधानी जरूर बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed